By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्‍याएं, दिए निस्‍तारण के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में छह दिन का बैकलाग, बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 
उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्‍याएं, दिए निस्‍तारण के निर्देश
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्‍याएं, दिए निस्‍तारण के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2024/07/14 at 9:17 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। जन समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों को भेजे गये पत्रों पर क्या कारवाई हुई, इसकी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता में रखा जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक रूप से न आना पड़े, सरकार द्वारा अधिकांश सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिये गये हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान करवाना है। सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में जनसुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में छह दिन का बैकलाग, बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग

चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार

भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल

TAGGED: Chief Minister listened to the problems of the public, gave instructions for their solution
Web Editor July 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आराध्या बीज बाल अभियान का शुभारंभ
Next Article उत्तराखंड की पहली सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म “असगार” प्रदर्शन के लिए तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में छह दिन का बैकलाग, बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग
उत्तराखंड April 7, 2026
चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 
उत्तराखंड April 7, 2026
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड April 4, 2026
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में छह दिन का बैकलाग, बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग
  • चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,091)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,981)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,481)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,360)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,270)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?