By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मतातंरण की सूचना पर जमकर हंगामा, 33 पर मुकदमे
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मतातंरण की सूचना पर जमकर हंगामा, 33 पर मुकदमे
उत्तराखंड

मतातंरण की सूचना पर जमकर हंगामा, 33 पर मुकदमे

Web Editor
Last updated: 2024/07/15 at 11:25 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  देहरादून के नवादा स्थित एक घर में मतांतरण की सूचना पर जमकर हंगामा हो गया। आसपास के लोगों और हिंदू संगठन के कुछ व्यक्तियों ने मतांतरण करने के आरोप में घर में मौजूद युवतियों व व्यक्तियों का विरोध किया। इस दौरान हाथापाई भी की गई। इस दौरान कुछ युवतियों के कपड़े भी फटने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 08 व्यक्तियों पर नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार दोपहर की है, जब नवादा के एक घर में इसाई समुदाय के लोग प्रार्थनासभा कर रहे थे। तभी कुछ लोग धड़धड़ाते हुए घर में घुसे और माहौल हंगामाखेज हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक नवादा के एक घर में प्रार्थनासभा के दौरान किसी ने हिंदू संगठन के लोगों को दे दी। जिसमें आरोप लगाया गया कि लालच देकर कुछ व्यक्तियों और बच्चों का धर्मांतरण/मतांतरण किया जा रहा है। संबंधित स्थल पर पहुंचे हिंदू संगठन और अन्य लोगों ने जब घर के बाहर हंगामा किया तो प्रार्थना सभा कर रहे लोग घर की दूसरी मंजिल से नीचे उतरे। आरोप है कि नीचे खड़े लोगों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ युवतियों के कपड़े भी फट गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान आसपास से भारी संख्या में लोग पहुंच गए। जिसमें दिख रहा है कि प्रार्थना कर रहे व्यक्तियों और युवतियों को घसीटने का प्रयास भी किया जा रहा है।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो नेहरु कालोनी थाने से थानाध्यक्ष मोहन सिंह व एसएसआइ योगेश दत्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को अलग-थलग किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में देवेंद्र डोभाल, अनिल हिंदु, भूपेश जोशी, विजेंद्र, विजेंद्र पाल, अरमान, संजीव पाल, सुधीर पाल सहित 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। उनका परीक्षण भी किया जाएगा।

धर्मांतरण के आरोप की भी हो रही है जांच
थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घर में प्रार्थना सभा के दौरान मतांतरण की भी बात सामने आ रही है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जो लोग घर में उपस्थित थे, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि मतांतरण की बात की पुष्टि होती है तो इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: cases against 33, Huge uproar over information about religious conversion
Web Editor July 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस
Next Article उत्‍तरकाशी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?