By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआरयू में चरखे पर सूत कातकर बापू के विचारों को किया आत्मसात
Share
Notification Show More
Latest News
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआरयू में चरखे पर सूत कातकर बापू के विचारों को किया आत्मसात
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में चरखे पर सूत कातकर बापू के विचारों को किया आत्मसात

Web Editor
Last updated: 2024/07/30 at 12:09 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में छात्र-छात्राओं ने चरखे पर सूत कातकर प्रशिक्षण लिया और गांधी जी के विचारों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में खादी की उपयोगिता एवम् महत्ता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के  संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विभागों के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। निबंध प्रतियोगिता में निबंध विषय राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ही प्रदान किये गये।  प्रतियोगिता में महिला  सशक्तिकरण , आधुनिक युग और खादी फैशन के रुप में,  नया भारत और नई खादी, अन्तरिक्ष में भारत, जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने रोचक निबन्ध लिखे। साथ ही छात्रों को चरखे पर सूत कातने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान की संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ गीता रावत  ने गांधी जी और खादी पर अपने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार से बिजेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह भण्डारी, नरेश कुमार, एम टी एस के साथ ही डॉ मनीषा मैदुली, प्रो गीता रावत, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना थपलियाल, अंजलि, प्रो आशीष कुलश्रेष्ठ, प्रो प्रीति तिवारी के साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षकगण समेत सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एसजीआरआरयू में पौधरोपणकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं ने मुहिम चलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वाधान में सोमवार को विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस में पौधरोपण अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जाने वाले 15 दिवसीय हरेला अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने कहा कि हरेला अभियान के अंतर्गत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने छात्रों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाना महान कार्य है। साथ ही उनका संरक्षण करना उससे भी अधिक आवश्यक है। स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंस के द्वारा आयोजित इस प्लांटेशन ड्राइव को संबोधित करते हुए स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. गीता रावत ने सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित शिक्षकों से पौधरोपण कर पर्यावरण एवं समाज को बचाने की अपील की। कार्यक्रम की संयोजक डॉ भावना उपमन्यु रहीं। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश

मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट

घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

TAGGED: Spinning yarn on charkha in SGRRU assimilated Bapu's ideas
Web Editor July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राहत शिविर में मुख्‍यमंत्री ने टिहरी के तिनगढ गांव के आपदा प्रभावितों से की मुलाकात
Next Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड August 4, 2026
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड August 4, 2026
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड August 4, 2026
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड August 3, 2026

Recent Posts

  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
  • नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
  • मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
  • अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
  • घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,733)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,592)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,077)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,013)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,818)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?