By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मोरपंख लेने जंगल गई छह साल की बच्‍ची को हाथी ने पटख पटख कर मार डाला
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मोरपंख लेने जंगल गई छह साल की बच्‍ची को हाथी ने पटख पटख कर मार डाला
उत्तराखंड

मोरपंख लेने जंगल गई छह साल की बच्‍ची को हाथी ने पटख पटख कर मार डाला

Web Editor
Last updated: 2024/08/03 at 5:58 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: बांसवाड़ा के जंगल में मोरपंख ढूंढने गए बच्चों पर हाथी ने हमला कर दिया। बाकी बच्चे तो वहां से भाग गए, लेकिन छह साल की बच्ची को हाथी ने सूंड से पकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला। बच्ची के माता-पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं।

शुक्रवार को बालावाला निवासी विवेक उनियाल ने बालावाला पुलिस चौकी और वन विभाग को सूचना दी। बताया कि बांसवाड़ा जंगल किनारे उनका मकान है, जहां बिहार निवासी लोचन ऋषि देव अपने परिवार के साथ रहता है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे लोचन ऋषि देव की छह वर्षीय बेटी सोनम पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ जंगल गई थी। जहां हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच अन्य बच्चे घर की तरफ भागे, लेकिन सोनम वहीं गिर गई। जिसके बाद हाथी ने उसे कुचल डाला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के सहरसा के भस्ती गांव का रहने वाला है। परिवार यहां सौंग नदी के किनारे मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। रायपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि आबादी क्षेत्र के पास जंगल की सीमा पर सोलर फेंसिंग की गई है, लेकिन स्थानीय निवासी फेंसिंग के नीचे से जंगल की ओर चले जाते हैं। जंगल में वन्यजीवों की गतिविधि भी अत्याधिक रहती है।

क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। वन विभाग की ओर से भी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर वन्यजीवों की गतिविधि पर नजर रखी जाती है। वर्षाकाल में जंगल में घनी झाड़ियां होने के कारण – मानव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है।
बालावाला, भोपालपानी क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी अधिक

बालावाला से भोपालपानी तक आसपास के जंगलों से अक्सर वन्यजीव रिहायशी क्षेत्र में आ धमकते हैं। हालांकि, क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी अक्सर होती है, लेकिन पूर्व में जन हानि नहीं हुई थी। हाथियों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पेड़ और भवनों को क्षति पहुंचाने के मामले जरूर आते रहे हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन

एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण

उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

TAGGED: A six-year-old girl who had gone to the forest to collect peacock feathers was beaten to death by an elephant
Web Editor August 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र का आयोजन
Next Article केदारनाथ पैदल मार्ग पर बचाव अभियान जारी, मुनकटिया से सोनप्रयाग के बीच 300 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड July 15, 2026
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड July 15, 2026
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड July 14, 2026
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड July 13, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
  • एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
  • अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,314)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,173)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,663)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,619)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,426)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?