By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरियाणा से आए युवक घसीटकर ले गए कार में, 05 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > हरियाणा से आए युवक घसीटकर ले गए कार में, 05 गिरफ्तार
क्राइम

हरियाणा से आए युवक घसीटकर ले गए कार में, 05 गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/08/24 at 5:15 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : आइएसबीटी  में किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना के बाद अब दिनदहाड़े अपहरण की घटना सामने आई है। इसका वीडियो भी विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि हरियाणा नंबर की क्रेटा कार में एक युवक को घसीटकर बैठाया जा रहा है। युवक के विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। इस पूरे मामले में एक अच्छी बात यह रही कि एसएसपी अजय सिंह के सख्त निर्देशों के बाद दून पुलिस ने न सिर्फ तत्परता दिखाते हुए 04 आरोपियों को 15 मिनट में खोज निकाला, बल्कि स्वयं वादी बनकर मुकदमा भी दर्ज किया।

दिनदहाड़े अपहरण की यह घटना शुक्रवार को मसूरी रोड स्थित डीआईटी के पास की बताई जा रही है। कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड पर डीआईटी के पास से कुछ व्यक्ति एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती बलपूर्वक अपनी हरियाणा नंबर के क्रेटा कार संख्या-एचआर-07-एडी-6765 में ले जा रहे हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सूचना से तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज प्राप्त की गई।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध वाहन की धरपकड़ के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग के निर्देश दिए। सघन चेकिंग के चलते पुलिस ने 15 मिनट के भीतर ही संदिग्ध वाहन को यूकेलिप्टस चौक पर रोक लिया। मौके पर कार के भीतर 05 व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम संगरोली थाना डांड जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष (हाल निवासी फ्लैट नंबर 02 आर्केडिया हिल लाक्स मसूरी रोड देहरादून) बताया।

पुलिस के मुताबिक दुर्गेश की कार सवार अन्य चार व्यक्तियों से पुरानी पहचान है। रुपयों के आपसी लेन-देन के चलते वह उसे जबरन उठा ले गए थे। पुलिस ने कार सवार 04 आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने घटन के वायरल वीडियो का भी अवलोकन किया है। इसे उत्तराखंड एक्सक्लूसिव अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार, जसवीर, कुलदीप और राहुल के रूप में की गई। पूछताछ में अभियुक्त संदीप कुमार ने बताया कि दुर्गेश कुमार से उनकी पुरानी जान पहचान थी तथा उसके द्वारा वर्ष 2018 में उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये लिए गए थे। वर्ष 2019 में जब उसके भाई को यूएस में पीआर (ग्रीन कार्ड) मिला तो 18 लाख रुपये दुर्गेश को वापस मिल गए। जबकि इसके बाद भी वह रकम लौटा नहीं रहा था। फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया और इसी कारण उसकी तलाश की जा रही थी।

आज अभियुक्तों को उसके मसूरी रोड स्थित एक फ्लैट में रहने की जानकारी मिली तो वह अपना पैसा वापस मांगने देहरादून आए तथा डीआईटी के पास खाना खाने के दौरान दुर्गेश पर उनकी नजर पड़ गई। बताया जा रहा है कि पैसा वापस मांगने के दौरान दुर्गेश ने उन पर अपने पास पहले से रखी पिस्टल दिखाई और डराने का प्रयास किया। इसी कारण दुर्गेश की पिटाई कर उसे जबरन कार में घसीटा गया। मौके से पुलिस ने दुर्गेश की तलाशी में उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद कर ली है। की गई। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वंय वादी बनकर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 137 (2)/115(2)/191(2)/127(2) भा.न्या.सं. के तहत वाद पंजीकृत किया। वहीं, अपहृत व्यक्ति दुर्गेश के पास से अवैध पिस्टल बरामद होने पर उसके उसके विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
01- संदीप कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी ग्रा0 पोपडा थाना असन्ध जिला करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष
02- राहुल पुत्र सुभाष राणा निवासी ग्रा0 साम्भाली, थाना निगदु जिला करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष
03- जसवीर पुत्र श्रीचन्द, निवासीरू ग्रा0 साम्भाली, थाना निगदु जिला करनाल हरियाणा उम्र 36 वर्ष
04- कुलदीप पुत्र जातीराम निवासीरू ग्रा0 उपनाला थाना असन्ध जिला करनाल हरियाणा उम्र 27 वर्ष
05- दुर्गेश पुत्र राजेश कुमार निवासीरू ग्रा0 संगरोली थाना डाण्डा जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष

 

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: 05 arrested, Youth coming from Haryana dragged in car
Web Editor August 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सामूहिक दुष्कर्म मामले में चालक-परिचालक को दिल्ली लेकर जाएगी पुलिस
Next Article गैरसैंण में मुख्यमंत्री आवास परिसर में सीएम ने रोपा पौधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड March 1, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम
  • उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,015)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,920)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,406)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,274)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,204)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?