By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ईडी ने 95 लाख की नकदी और आभूषण किए जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ईडी ने 95 लाख की नकदी और आभूषण किए जब्त
क्राइम

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ईडी ने 95 लाख की नकदी और आभूषण किए जब्त

Web Editor
Last updated: 2024/09/02 at 3:20 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : अरबों रुपए के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देहरादून शाखा ने 05 राज्यों में की गई छापेमारी के क्रम में रविवार को आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें बताया गया कि आरोपियों के ठिकानों से 24.50 लाख रुपए की नकदी सीज करने के साथ ही बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपए फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही 58.80 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी में करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी अधिकारियों के हाथ लगे हैं।

ईडी ने रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपियों के देहरादून (उत्तराखंड), सहारनपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), लुधियाना (पंजाब), दिल्ली और बोंगाईगांव (असम) स्थित 17 ठिकानों पर 30 अगस्त शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की थी। जिसमें 80 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी अधिवक्ता कमल विरमानी समेत अन्य आरोपित इमरान अहमद, देवराज तिवारी, सुरेश चंद्र, अजय पालीवाल, हुमायूं परवेज, दीपचंद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुखदेव सिंह, समीर कामयाब, रोहताश सिंह, डालचंद, अजय क्षेत्री आदि के ठिकानों पर जांच की।

इसके अलावा दून में हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर 19 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर जितेंद्र खरबंदा और अजय पुंडीर के अपार्टमेंट पर भी छापा मारा गया। ईडी की टीम ने आरोपियों के ठिकानों से करोड़ों रुपए की चल और अचल संपत्ति के दस्तावेज कब्जे में लिए। इन संपत्तियों को जल्द अटैच किया जा सकता है। ईडी ने छापेमारी के दौरान पेन ड्राइव और मोबाइल जैसे कुछ इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस को भी कब्जे में लिया है। साथ ही बैंक से संबंधित कई अहम दस्तावेज भी ईडी अधिकारियों के हाथ लगे हैं। जिनसे मनी लांड्रिंग की उस कड़ी को जोड़ा जाएगा, जिससे आरोपितों ने रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की।

पुलिस कर चुकी 13 मुकदमे दर्ज, 20 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मामला जुलाई 2023 में प्रकाश में आया था। जिसमें पता चला कि कुछ नामी अधिवक्ताओं ने प्रापर्टी डीलरों और भूमाफिया से मिलकर देहरादून के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में घुसपैठ कर रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड बदल दिए हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार से रिकॉर्ड भी गायब किए गए हैं। इस काम में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कुछ कार्मिकों ने भी फर्जीवाड़े में मदद की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद प्रकरण में 02 एसआईटी (पुलिस व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग) का गठन किया गया। पुलिस ने अब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में 13 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपितों को जेल भेजा। इनमें से एक आरोपी केपी सिंह की सहारनपुर जेल में मौत हो चुकी है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: ED seizes cash and jewelery worth Rs 95 lakh in registry fraud
Web Editor September 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचौली में दुकान में लगी आग, हडकंप
Next Article 12 मिनट तक बेखौफ लूटपाट करते रहे डकैत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,108)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,995)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,499)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,375)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?