By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रशासन ने नापी सेंट जोजफ्स की जमीन, वापस होगी नजूल भूमि
Share
Notification Show More
Latest News
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड
उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > प्रशासन ने नापी सेंट जोजफ्स की जमीन, वापस होगी नजूल भूमि
उत्तराखंड

प्रशासन ने नापी सेंट जोजफ्स की जमीन, वापस होगी नजूल भूमि

Web Editor
Last updated: 2024/09/25 at 3:18 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  शासन के आदेश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली संयुक्त कमेटी ने स्कूल के कब्जे वाली करीब 21 बीघा नजूल (सरकारी) भूमि की नापजोख की। इस जगह सरकार शहरवासियों के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था विकसित करेगी। यह वही भूमि है, जिसके महज 3312 वर्गमीटर भाग को ग्लोब चौक चौड़ीकरण के लिए वर्ष 2012-13 वापस लेने में मशीनरी के पसीने छूट गए थे। तब सरकारी मशीनरी को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे।

शासन ने हाल में ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस, नगर निगम, राजस्व और एमडीडीए की कमेटी गठित की है। कमेटी को दून की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी दी है। भविष्य में सचिवालय के विस्तार और शहर में जगह जगह पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। तय किया गया है कि अग्रिम आदेश तक किसी भी नजूल भूमि का नवीनीकरण न किया जाए। सेंट जोजफ्स एकेडमी के कब्जे वाली करीब 21 बीघा (28 हजार वर्गमीटर से अधिक ) नजूल भूमि की लीज अवधि जनवरी 2024 को समाप्त हो गई थी। यातायात प्रबंधन की दिशा में ही स्कूल की नजूल भूमि का नवीनीकरण नहीं किया गया है।

स्कूल के ग्राउंड तक नापी गई जमीन
जिला प्रशासन के नेतृत्व में मंगलवार को संयुक्त टीम नजूल भूमि की नापजोख करते हुए स्कूल के ग्राउंड तक पहुंची। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास 21 बीघा के करीब नजूल भूमि है। वहीं, सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग की जरूरत की बात की जाए तो इसके बड़े हिस्से को सरकार वापस ले सकती है। नापजोख में ग्लोब चौक से सुभाष रोड तक के भाग को शामिल किया गया। यह भाग दोनों क्षेत्रों के मध्य आंतरिक मार्ग से जुड़ा है। संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी सदर हरगिरि, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, एमडीडीए अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता, सीओ ट्रैफिक अनुज कुमार आदि शामिल रहे।

3312 वर्गमीटर भूमि न मिलने से लटका था चौड़ीकरण
सेंट जोजफ्स एकेडमी की नजूल भूमि को वापस लेने में पूर्व में सरकारी मशीनरी बहुत पापड़ बेल चुकी है। वर्ष 2012 के आसपास जवाहर लाल नेहरू अर्बन रेन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) में शहर के तमाम चौराहों का चौड़ीकरण किया गया था। इसी के तहत ग्लोब चौक को भी चौड़ा किया जाना था। तय किया गया था कि चौक को चौड़ा करने के लिए सेंट जोजफ्स एकेडमी के कब्जे वाली नजूल भूमि में से 3312 वर्गमीटर भूमि वापस ली जाएगी। हालांकि, तमाम जतन से बाद भी सरकारी मशनीरी यह काम नहीं कर पाई और वर्ष 2014-15 में जब मिशन समाप्त हुआ तो चौड़ीकरण की मंशा भी डंप हो गई।

तत्कालीन राज्यपाल के हस्तक्षेप से लटका था मामला
ग्लोब चौक के चौड़ीकरण के लिए सेंट जोजफ्स एकेडमी की नजूल भूमि के अधिग्रहण के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली थी। शायद तब चौक चौड़ा भी हो जाता, यदि उस समय तत्कालीन राज्यपाल ने इसका विरोध न किया होता। राज्यपाल के सीधे हस्तक्षेप के बाद मामला खटाई में पड़ गया था।

 

 

You Might Also Like

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी

गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत

TAGGED: Administration measured St. Joseph's land, Nazul land will be returned
Web Editor September 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार
Next Article 100 यूनिट तक बिजली उपभाेेग पर मिलेगी 50 फीसद सब्सिडी, शासनादेश जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड July 24, 2026
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड July 24, 2026
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड July 24, 2026
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड July 23, 2026

Recent Posts

  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
  • बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
  • ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
  • गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
  • उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,400)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,258)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,756)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,709)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,503)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?