By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शातिराना अंदाज में धोखाधडी करने वाले बंटी- बबली पुलिस की गिरफ्त में
Share
Notification Show More
Latest News
अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Uncategorized
घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
उत्तराखंड
देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
उत्तराखंड
वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > शातिराना अंदाज में धोखाधडी करने वाले बंटी- बबली पुलिस की गिरफ्त में
क्राइम

शातिराना अंदाज में धोखाधडी करने वाले बंटी- बबली पुलिस की गिरफ्त में

Web Editor
Last updated: 2024/10/24 at 10:49 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : शातिराना अंदाज में लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले बंटी- बबली आये दून पुलिस की गिरफ्त में। फाइनेंस किये गये वाहनों व अन्य महंगे सामानों को अन्य लोगों को बेचकर उनके साथा धोखाधडी करने वाले पति-पत्नी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्तों द्वारा लोगों को विश्वास में लेने के लिये रेंटल बाइक्स की खरीद फरोख्त की खोली थी कम्पनी। लोगों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर अभियुक्त वाहनों व अन्य महंगे सामानों को उनके नाम पर कराते थे फाइनेंस। फाइनेंस किये गये वाहनों व अन्य महंगे सामानों को अन्य लोगों को बेचकर करते थे धोखाधडी।

प्रेमनगर की रहने वाली  श्योमली पत्नी अपराजित निवासी म०न० 56 (क) विंग न० 09,ने थाना प्रेमनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति की मुलाकात अमन जयसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी।  वह ओम साई ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कम्पनी संचालित करता था। अमन ने  वादिनी के पति को अपनी कम्पनी में पार्टनर बनाने का लालच देकर उनके नाम से स्कूटी, मोबाइल फोन तथा टेवलेट फाइनेंस करवाया तथा बिजनेस में पार्टनरशिप के एवज में धोखाधडी करते हुए 2,54,000/- रू0 हडप लिये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना प्रेमनगर पर दिनांक 05.03.2024 को मु०अ०स०: 40/2024 धारा 420, 406 भा०द०वि० बनाम अमन जयसवाल आदि पंजीकृत किया गया।

अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त अमन जयसवाल द्वारा अपनी पत्नी संजना सिंह के साथ मिलकर ओम साई ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक खरीद फरोख्त की एक कम्पनी बनाई गई थी, जिसमें उसके द्वारा अमन बेनीवाल नाम के व्यक्ति को मैनेजर रखा गया था। अभियुक्त अमन द्वारा अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को फाइनेंस पर बाइक व कार खरीदकर अपनी कम्पनी में रेन्ट पर लगवाने तथा उससे अच्छा मुनाफा होने का लालच देकर अपने विश्वास में लिया जाता था तथा उक्त फाइनेंस किये हुए वाहनों को आगे अन्य लोगों को बेचकर धोखाधडी की जाती थी। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा उसका व उसके मैनेजर का नाम एक जैसा होने का फायदा उठाते हुए अभियुक्त अमन जयसवाल द्वारा अपने मैनेजर के नाम की आई०डी० का प्रयोग कर फाइनेंस पर कई वाहनों को खरीदा गया था।

अभियुक्त फाइनेंस पर खरीदे हुए उक्त वाहनों को सीधे-साधे लोगों को विक्रय कर देता था तथा बाद में फाइनेंस की किश्त नहीं चुकाने के कारण फाइनेंस कम्पनी द्वारा उक्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया जाता था। अभियुक्त द्वारा कई लोगों को इसी प्रकार अपने विश्वास में लेकर उनके नाम से दोपहिया, चार पहिया वाहन, महंगे टैबलेट, स्मार्ट वॉच आदी फाइनेंस करवाये गये थे, जिन्हें अभियुक्त द्वारा धोखाधडी से आगे कई लोगों को विक्रय किया गया था।

अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी पत्नी व अन्य साथी के साथ लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा पूर्व में सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई थी, परन्तु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी तथा आज दिनांक: 24-10-24 को अभियुक्त अमन कुमार जयसवाल तथा उसकी पत्नी संजना सिंह को मुखबिर की सूचना पर ठाकुरपुर रोड बसंत कुंज लेन नंबर 01 से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा उनके पास से एक कार आई-20 हयून्डे कम्पनी तथा 02 मोटर साइकिल बरामद की गई।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

(1) अमन कुमार जायसवाल पुत्र राम बाबू जायसवाल निवासी ग्राम बांस गांव खाकड टोला दूधई, थाना विशनपुरा, जिला कुशीनगर, उ०प्र०, अन्य पता इन्दरानगर पडरोना, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
(2) संजना सिंह पत्नी अमन कुमार जायसवाल पुत्री सुरेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी इन्दरा नगर पडरोना, नियर लक्ष्मीबाई इण्टर कॉलेज, थाना पडरोना, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश हाल पता किरायेदार इण्डिवर जॉनी बसन्त कुंज, लेन न0-1, प्रेमनगर, देहरादून

बरामदगी:-
1- 01 कार आई-20 हयून्डे कम्पनी
2- 01 मोटर साइकिल यामाहा केटीएम नम्बर: यू0के0-07-एफएच-7255
3- 01 मोटर साइकिल यामाहा FZX

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Bunty-Babli, is in the custody of the police, who committed fraud in a vicious manner
Web Editor October 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्‍यमंत्री ने किया तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ
Next Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैक्सीनोलाॅजी पर कार्यशाला आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Uncategorized May 24, 2026
घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
उत्तराखंड May 22, 2026
देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
उत्तराखंड May 22, 2026
वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड May 22, 2026

Recent Posts

  • अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
  • घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
  • देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
  • वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,200)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,064)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,569)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,458)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,337)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?