By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading:  उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक
Share
Notification Show More
Latest News
इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
स्वास्थ्य
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized >  उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक
Uncategorized

 उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक

Web Editor
Last updated: 2024/12/03 at 10:33 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है। यह प्रतिदिन 80 रूपये प्रति पशु है। इसके बावजूद आमजन को सड़कों पर निराश्रित गौवंशीय पशुओं की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलवाने को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव शहरी विकास को नगर पालिकाओं द्वारा प्रत्येक माह शहरी क्षेत्रों में सड़कों में पाए जाने वाले निराश्रित गौवंशीय पशुओं की संख्या की समीक्षा, माॅनिटरिंग एवं उन्हें गौसदनों में भेजने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनिमल वेल्फेयर बोर्ड की गौसदनों के निर्माण से सम्बन्धित बैठक में सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने शहरी विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों स्थापित किए जाने वाले 36 गौसदनों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास विभाग द्वारा राज्य के 13 जिलों में 36 गौसदनों हेतु भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा 13 गौसदनों का निर्माण कार्य जारी है। मुख्य सचिव ने पंचायती राज विभाग को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले 26 गौसदनों के निर्माण कार्य को भी शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग को मिसिंग लिंक के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में पंचायती राज विभाग द्वारा भूमि चिन्हीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है।

बेसहारा गौवंशीय पशुओं की समस्या के दीर्घकालीन समाधान में आधुनिक तकनीकी व आईटी के उपयोग पर बल देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी गौवंशीय पशुओं की अनिवार्य जियोटैगिंग के साथ ही इस सम्बन्ध जल्द लाॅन्च होने वाले एप्प एवं डैशबोर्ड में प्रत्येक गौवंशीय पशु की आयु, चिकित्सा व अन्य जानकारी से सम्बन्धित डाटा एनालिसिस के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निराश्रित पशुओं की देखभाल में गौसेवक योजना को महत्वपूर्ण बताया तथा इसके अधिकाधिक विस्तार के निर्देश दिए हैं।

निर्माणधीन एवं पहले से ही संचालित गौसदनों के संचालन एवं रखरखाव की निरन्तर माॅनिटरिंग की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने गौसदनों में गौवंश हेतु चारा, भूसा, प्रकाश, चिकित्सा, सुरक्षा एवं दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौसदनों के नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य में वर्तमान में निराश्रित गौवंशीय पशुओं की संख्या 20887 है।

इस अवसर पर सचिव डा0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम, श्री नितेश झा, श्री चंद्रेश कुमार, श्री वी षणमुगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: In Uttarakhand, the honorarium given to those adopting destitute cattle is higher than other states across the country
Web Editor December 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईओए की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल
Next Article प्राइवेट बैंकों का त्रैमासिक ऋण जमा अनुपात 84.57 प्रतिशत तो राष्ट्रीयकृत बैंकों का 42.33 प्रतिशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
स्वास्थ्य February 10, 2026
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड February 10, 2026
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026

Recent Posts

  • इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
  • सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,880)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,236)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?