By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आईओए की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > आईओए की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल
Uncategorized

आईओए की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल

Web Editor
Last updated: 2024/12/03 at 10:26 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादूनः उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इनके आयोजन पर अंतिम मुहर लगा दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ का खेलों की तारीख फाइनल होने से संबंधित पत्र विभाग को मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इन तिथियों की संस्तुति की थी। राष्ट्रीय खेलों के इस 38वें सत्र में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योगासन और मल्लखंभ भी शामिल हैं।

Contents
परंपरागत खेलों में नहीं मिलेगा पदकये 32 खेल होंगे शामिलगोवा के मुकाबले 11 खेल हुए कम

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ (यूएसओए) के बीच 2014 में हस्ताक्षरित मूल सहमति पत्र (एमओयू) के अनुसार इन खेलों के दौरान 34 खेलों के आयोजन का प्रस्ताव था।

हालांकि आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा और खेलों की तकनीकी संचालन समिति (जीटीसीसी) ने हाल में अपनी बैठक में 32 मुख्य खेलों और चार प्रदर्शनी खेलों को स्वीकृति दी। इनमें घुड़सवारी और सेलिंग को शामिल नहीं किया गया। आईओए की अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के भारत में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खेलों को बढ़ावा देने में एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता साबित होने की उम्मीद है।

परंपरागत खेलों में नहीं मिलेगा पदक

राष्ट्रीय खेलों में शामिल परंपरागत खेलों कलारीपयट्टू, योगासन, मलखंभ और राफ्टिंग में मुकाबले तो होंगे, लेकिन पदक तालिका में यह शामिल नहीं होंगे। वहीं, कुछ स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि कलारीपयट्टू, योगासन, मलखंभ और राफ्टिंग को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया जाता तो इसमें राज्य के खिलाडि़यों के बेहतर प्रदर्शन से पदक तालिका में राज्य का स्थान और सुधार सकता था। खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक उत्तराखंड इन खेलों का जन्मदाता है। सरकार की ओर से इस मसले पर मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्री के साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखा जाएगा। उनसे अनुरोध किया जाएगा कि इन खेलों को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया जाए।

ये 32 खेल होंगे शामिल

एथलेटिक्स, जलक्रीड़ा, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉलिंग, मुक्केबाजी, कैनोइंग एवं कयाकिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूड़ो, कबड्डी, खो-खो, मॉडर्न पैंटाथलॉन, नेटबाल, रोइंग, रग्बी, शूटिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, रेसलिंग, कुश्ती, वुशु को शामिल किया गया है।

गोवा के मुकाबले 11 खेल हुए कम

पिछले साल गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में 43 खेल शामिल थे। जबकि 2025 में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में मात्र 32 खेलों को शामिल किया गया है। जिससे गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों के मुकाबले 11 खेल कम हो रहे हैं।

कलारीपयट्टू, योगासन, मलखंभ और राफ्टिंग जैसे प्रदर्शनी खेलों को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करने और खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों को प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

-पीटी उषा, आईओए अध्यक्ष

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर सरकार पूरी तरह से आश्वस्त है। आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह अभूतपूर्व अवसर है। घरेलू मैदान पर राज्य के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं।
– रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड

You Might Also Like

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

TAGGED: 38th National Games will be held in Uttarakhand from January 28 to February 14., IOA's final approval
Web Editor December 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हल्द्वानी में अब सिटी फारेस्‍ट में होगी सुबह की सैर, एक करोड की लागत से तैयार, सीएम ने किया लोकार्पण
Next Article  उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,108)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,995)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?