By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्य सचिव ने जिलों से NCORD बैठकों की रिपोर्ट तलब की
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश
पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्य सचिव ने जिलों से NCORD बैठकों की रिपोर्ट तलब की
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने जिलों से NCORD बैठकों की रिपोर्ट तलब की

Web Editor
Last updated: 2024/12/24 at 3:15 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : सभी जिलों से (Narco Coordination Center ) NCORD बैठकों की रिपोर्ट तलब करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चमोली एव चम्पावत जनपदों द्वारा इस वर्ष एक भी जिला स्तरीय NCORD की बैठक आयोजित ना किए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सचिव गृह को इस सम्बन्ध में तत्काल पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर उत्तरदायी अधिकारियों की एसीआर में प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी भी दी है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को NCORD की जिला स्तरीय बैठक माह में एक बार अनिवार्य रूप से आयोजित करने की कड़ी हिदायत दी है। मेडिकल स्टोर पर दवाइयों का नशे के रूप में दुरूपयोग पर सख्त माॅनिटरिंग को लेकर सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने महानिदेशक स्वास्थ्य को सभी मेडिकल स्टोर पर अनिवार्यतः सीसीटीवी लगवाने तथा रिकाॅर्ड के डिजिटाइजेश हेतु निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन मीटिंग (NCORD ) में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने तत्काल सम्बन्धित विभाग तथा जिलाधिकारियों को नशा मुक्ति केन्द्रो के लिए अलग से बजट मद सृजित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले में एक-एक नशा मुक्ति केन्द्र अनिवार्यतः स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने सरकारी शिक्षण संस्थानों की भांति ही निजी स्कूलों, काॅलेजों एवं विश्वविद्यालयों में एंटी ड्रग्स कमेटी अनिवार्यतः गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एण्टी ड्रग्स ई प्लज ( Anti Drug E pledge ) को भी जन अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखण्ड में अभी तक 2,20,754 ई प्लज ली जा चुकी हैं। इस मामले में देशभर में उत्तराखण्ड 6वें स्थान पर है।

शैक्षणिक संस्थानों के कैम्पस को ड्रग्स फ्री सुनिश्चित करने में निजी क्षेत्र की भागीदारी को लेकर सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने विभिन्न एनजीओ, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ इस सम्बन्ध में एमओयू करने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष अभी तक राज्य में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1020 केस रजिस्टर्ड हुए हैं तथा 1298 दोषियों को सजा हुई है। पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत राज्य में कुल 5 केस दर्ज किए गए, जिनमें देहरादून में 3, हरिद्वार में 1 तथा एएनटीएफ/एसटीएफ में 1 केस था। इस वर्ष नवम्बर माह तक 223.15 किग्रा चरस, 462.91 किग्रा डोडा, 15.92 किग्रा0 अफीम, 18.24 किग्रा0 हिरोइन, 0.343 किग्रा0 कोकेन, 2058 हिट एलएसडी, 0.372 किग्रा0 एमडीएमए, 1567.49 किग्रा0 गांजा तथा 2,52,208 टेबलेट व इंजेक्शन जब्त किये गए। नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में हरिद्वार जनपद में 8, पौड़ी में 1 तथा चमोली में 1 केस रजिस्टर्ड हुए हैं जिनमें कुल 3,13,30,078 रूपये की सम्पति जब्त तथा आर्थिक जांच की गई । इस वर्ष 6.640 एकड़ में अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई।

 

बैठक में सचिव श्री शैलेश बगौली सहित पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह विभाग के अधिकारी तथा सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

You Might Also Like

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत

पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए

हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 

गढ़वाल की पहली जिला जेल अब बनेगी विरासत संग्रहालय

TAGGED: Chief Secretary called for reports of NCORD meetings from the districts
Web Editor December 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक अभ्यास 22 जनवरी को
Next Article उत्‍तरााखंड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 89 हजार 467 तो महिला मतदाता 14 लाख 93 हजार 519
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड July 22, 2026
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड July 22, 2026
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड July 21, 2026
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश July 21, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
  • पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
  • हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  • अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
  • पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,358)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,217)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,705)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,658)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,462)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?