By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सभी सरकारी कर्मचारियों के वैवाहिक पंजीकरण के लिए कैंप लगाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड
जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सभी सरकारी कर्मचारियों के वैवाहिक पंजीकरण के लिए कैंप लगाने के निर्देश
उत्तराखंड

सभी सरकारी कर्मचारियों के वैवाहिक पंजीकरण के लिए कैंप लगाने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2025/02/21 at 7:20 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूसीसी के तहत होने वाले वैवाहिक एवं अन्य पंजीकरणों को टारगेटेड अप्रोच के साथ तीव्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिवालय स्तर से जिला स्तर तक के सभी शासकीय कार्मिकों को वैवाहिक पंजीकरण से अनिवार्यतः आच्छादित करने हेतु सीएससी कैम्प लगाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने ज्यादा संख्या वाले कार्मिकों वाले विभागों विशेषरूप से शिक्षा एवं पुलिस को लक्ष्य निर्धारित कर पंजीकरण प्रक्रिया को तीव्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीएम को जनपदों में अभियोजन अधिकारियों की यूसीसी के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को जिलों में यूसीसी के नोडल अधिकारी एवं विशेषज्ञों हेतु कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। यूसीसी की इन कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिलों से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारी, नोडल अधिकारी जो केआरपी ( Key Resource Person ) के रूप में कार्य करेंगे, भी प्रतिभाग करेंगे।

अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन आज सचिवालय में सम्बन्धित विभागों के सचिवों, आईटीडीए, सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ यूनिफाॅर्म सिविल कोड के पोर्टल की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

अपर मुख्य सचिव ने जनपदों में विशेषकर शिक्षा विभाग की सहायता से यूसीसी के सम्बन्ध में विभिन्न सेमिनार, वर्कशाॅप, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आईटीडीए को यूसीसी पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी मुद्दे को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को डेटा सिक्योरिटी को शीर्ष प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यूसीसी डैशबोर्ड पर पैंडिग आवेदनों को निर्धारित समयसीमा में तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने आईटीडीए को आवेदकों को पंजीकरण की प्रक्रिया की पुष्टि की जानकारी एसएमएस एवं वाॅट्स अप के माध्यम से तत्काल से प्रेषित करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

बैठक में सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री वी षणमुगम, अपर सचिव श्रीमती निकिता खण्डेलवाल, डीजी सूचना श्री बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना डा0 नितिन उपाध्याय एवं सभी जिलाधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।

You Might Also Like

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर

शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत

उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि

ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 

जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट

TAGGED: Instructions to organize camp for marital registration of all government employees
Web Editor February 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 25 मई को खोले जाएंगे हेमकुंट साहिब के कपाट
Next Article पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में 13 फीसद बढोत्‍तरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड June 19, 2026
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड June 18, 2026
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड June 18, 2026
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड June 17, 2026

Recent Posts

  • 50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
  • शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
  • उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
  • ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
  • जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,623)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,546)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,385)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?