By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में 137 करोड़ से अधिक का घोटाला, छह पर मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Latest News
सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाएं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को दिसम्बर 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश
उत्तराखंड
वीकेंड पर मसूरी के लिए पुलिस ने जारी किया यातायात प्‍लान
उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग बस हादसा : सुबह फिर शुरू हुआ खोज अभियान, एक शव मिला, मरने वालों की संख्‍या बढकर चार हुई
क्राइम
व्हाइट हाउस नहीं जनाब, अब डैडीज़ होम कहिए
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में 137 करोड़ से अधिक का घोटाला, छह पर मुकदमा दर्ज
क्राइम

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में 137 करोड़ से अधिक का घोटाला, छह पर मुकदमा दर्ज

Web Editor
Last updated: 2025/02/24 at 3:11 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादूनः उत्तराखंड में हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) में 137 करोड़ रुपये से अधिक का घपला सामने आया है। यह घपला निगम की देहरादून इकाई-1 में तैनात रहे अधिकारियों ने किया। विभागीय जांच में घपले की पुष्टि हो जाने के बाद निगम के वर्तमान अपर परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार मलिक ने पूर्व महाप्रबंधक समेत 05 अधिकारियों पर नेहरू कालोनी थाने में 06 मुकदमे दर्ज कराए हैं। आरोपियों में एक को पूर्व में बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि बाकी रिटायर हो चुके हैं। दर्ज कराई गई एफआइआर में एक पूर्व अधिकारी 05 एफआईआर में आरोपी है, दो पर 03 एफआईआर, एक अधिकारी 02 एफआईआर, जबकि एक अधिकारी 01 एफआईआर में आरोपी है।

नेहरू कालोनी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार सबसे बड़ा घपला करीब 109 करोड़ रुपये का है। इसमें पूर्व महाप्रबंधक शिव आसरे शर्मा, पूर्व महाप्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा, पूर्व सहायक लेखाधिकारी राम प्रकाश गुप्ता और पूर्व में बर्खास्त किए जा चुके सहायक लेखाधिकारी वीरेंद्र कुमार रवि को आरोपी बनाया गया है। विभगीय जांच में पाया गया था कि इन तत्कालीन अधिकारियों ने प्राप्त धनराशि से अधिक खर्च कर डाला और एक कार्य का धन अन्यत्र भी खर्च दर्शाया गया। इस पूरी राशि की वसूली नहीं की जा सकी।

दूसरी एफआईआर दून मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक के निर्माण से संबंधित है। इसमें तत्कालीन अधिकारियों ने बिना एमबी (मेजरमेंट बुक/माप पुस्तिका) के ही 9.93 करोड़ रुपये का संदिग्ध भुगतान दिखाया। जिसे यह राशि निगम में वित्तीय हानि के रूप में दर्ज की गई है। इस प्रकरण में तत्कालीन इकाई प्रभारी (अब रिटायर) सतीश कुमार उपाध्याय पर एफआइआर दर्ज की गई है। प्रकरण में जांच के बाद आरोपी सतीश कुमार को 96 लाख रुपये के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई पाया गया है।

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग बस हादसा : सुबह फिर शुरू हुआ खोज अभियान, एक शव मिला, मरने वालों की संख्‍या बढकर चार हुई

आफिस में जुआ खेल रहे राजस्‍व उपनिरीक्षक को डीएम ने किया निलंबित

एनएच 74 घोटाला: रिटायर्ड पीसीएस अफसर के ठिकानों पर ईडी का छापा

अपडेट : रुद्रप्रयाग हादसा : बस चालक बोला ट्रक से लगी टक्‍कर के बाद खाई में गिरी बस

अपडेट : कालसी केे पास 300 मी गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

TAGGED: case registered against six, Scam of more than Rs 137 crore in Uttar Pradesh State Construction Corporation
Web Editor February 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देवभूमि खेलभूमि बनने की ओर अग्रसर
Next Article उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाएं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड June 27, 2025
जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को दिसम्बर 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश
उत्तराखंड June 27, 2025
वीकेंड पर मसूरी के लिए पुलिस ने जारी किया यातायात प्‍लान
उत्तराखंड June 27, 2025
रुद्रप्रयाग बस हादसा : सुबह फिर शुरू हुआ खोज अभियान, एक शव मिला, मरने वालों की संख्‍या बढकर चार हुई
क्राइम June 27, 2025

Recent Posts

  • सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाएं : मुख्यमंत्री
  • जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को दिसम्बर 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश
  • वीकेंड पर मसूरी के लिए पुलिस ने जारी किया यातायात प्‍लान
  • रुद्रप्रयाग बस हादसा : सुबह फिर शुरू हुआ खोज अभियान, एक शव मिला, मरने वालों की संख्‍या बढकर चार हुई
  • व्हाइट हाउस नहीं जनाब, अब डैडीज़ होम कहिए

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,565)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,511)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,018)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,812)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,735)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?