By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी आफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति
Share
Notification Show More
Latest News
विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
उत्तराखंड
भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा
करियर
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी आफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति
उत्तराखंड

मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी आफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति

Web Editor
Last updated: 2025/04/12 at 3:43 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मातावाला बाग प्रकरण पर शनिवार को एसएसपी आॅफिस में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहले पक्ष से अमित तोमर व उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल एवम् दूसरे पक्ष से श्री दरबार साहिब मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल व उनके साथ आए श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बैठक की अध्यक्षता व मध्यस्ता की। उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर मामले का निस्तारण किया। निर्धारित प्लान के अधार पर दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का आभार जताया।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में तय हुआ कि कोर्ट के प्रभावी आदेश तक कोई भी बाहरी व्यक्ति मातवाला बाग में बिना अनुमति प्रवेश नहीं करेगा। मातावाला बाग में संचालित अखाड़े में भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अखाड़े का स्वामित्व श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के पास है। पहले पक्ष ने भी इस बात को स्वीकार किया और कहा कि इस बात में कोई संदेह ही नहीं है कि मातावाला बाग श्री गुरु राम राय दरबार साहिब की सम्पत्ति है एवम् मातावाला बाग में संचालित अखाड़े का स्वामित्व श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के पास है। इसलिए अखाड़़़़े की गतिविधियों के संचालन एवम् स्वामित्व के अधिकार श्री दरबार साहिब के पास सुरक्षित हैं और सुरक्षित रहेंगे। इस अखाड़े में प्रैक्टिस करने वाले पहलवानें के लिए अलग से कहीं दूसरी जगह तलाशी जाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। बैठक में सिटी मैजिस्ट्रेट द्वारा जोर देकर यह पूछा गया कि प्रैक्टिशनर पलवानों को श्री मातावाला बाग अखाड़े में ही प्रैक्टिस की जगह चाहिए या प्रैक्टिस के लिए स्थान चाहिए तो दूसरे पक्ष से आए प्रतिनिधिमण्डल ने किसी भी दूसरी जगह पर प्रैैक्टिस के लिए स्थान दिए जाने पर सहमति जताई। 5 दिन बाद श्री दरबार साहिब प्रबन्धन समिति प्रतिनिधिमण्डल राय शुमारी के बाद किसी अन्य स्थान पर प्रैक्टिशनर पहलवानों के लिए अखाड़े की जगह उपलब्ध करवाएगा।
मातावाला बाग, श्री दरबार साहिब व श्री दरबार साहिब के पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सन्दर्भ में पहले पक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई हैं उन्हें हटाया जाएगा । पहले पक्ष ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि आधे घण्टे तक सोशल मीडिया से ऐसी सभी आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटा दिया जाएगा।
मातावाला बाग में सैर के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति के पास इच्छुक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड व सम्बन्धित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित पास के आधार पर निर्धारित समय के लिए मातावाला बाग में सैर की अनुमति श्री दरबार साहिब प्रबन्धन द्वारा दी जाएगी। वर्तमान में भी सज्जन वरिष्ठ नागरिक सैर के लिए मातावाला बाग आ रहे हैं। उनके द्वारा श्री दरबार साहिब से अनुमति पास प्राप्त किए गए हैं।
मातावाला बाग में वर्तमान में जो पेड़ मौजूद उनकी नम्बरिंग हो चुकी है। इसका डाटा वन विभाग के पास भी उपलब्ध है। यह सहमति बनी कि पेड़ों की वर्तमान संख्या की सूचना से सम्बन्धित एक बोर्ड मातावाला बाग प्रवेश द्वार पर सार्वजनिक सूचना हेतु लगाया जाएगा।

You Might Also Like

विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी

मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

TAGGED: A consensus was reached between both the parties in the SSP office on the Matawala Bagh issue
Web Editor April 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देवप्रयाग के पास वाहन खाई में गिरा, पति, पत्‍नी और दो पुत्रों समेत पांच की मौत
Next Article सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए शासन – प्रशासन ने कसी कमर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
उत्तराखंड February 14, 2026
भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा
करियर February 14, 2026
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026

Recent Posts

  • विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
  • भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा
  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,888)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,245)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?