By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
उत्तराखंड

विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/02/14 at 6:38 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Youth Power Is Uttarakhand’s Biggest Strength: CM Dhami at SRHU Convocation

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री का संदेश

देहरादून, 14 February 2026 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। यही ऊर्जा और नवाचार आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के ‘तीसरे दशक’ में प्रवेश कर चुका है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों में ठोस उपलब्धियां सामने आई हैं। युवाओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता के साथ राष्ट्र व राज्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
शनिवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पेशेवर सफलता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रति करुणा, मानवता और सेवा की भावना भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है, ताकि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के बीच विकास का अंतर कम हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी न केवल राज्य बल्कि देश के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभाएगी और अपने कार्यों से प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने में योगदान देगी। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल सहित शिक्षकगण व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

केंद्र सरकार का मिल रहा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना, टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार और दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में केंद्र सरकार तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

 

विवि का योगदान सराहनीय — शिक्षा मंत्री
शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड मानव संसाधन और संरचनात्मक दोनों स्तरों पर बेहतर कार्य कर रहा है। केंद्र सरकार से राज्य को स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में निरंतर अनुकरणीय सहयोग मिला है।

: 1001 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां
दीक्षांत समारोह में मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान एवं बायो-साइंसेज संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही 31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, दो छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति

उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

TAGGED: education and reverse migration at SRHU’s 8th convocation., Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami said youth power is the state’s greatest strength and highlighted achievements in health
Web Editor February 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा
Next Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड May 13, 2026
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026

Recent Posts

  • 12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,178)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,047)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,553)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,433)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,325)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?