यमुनोत्री के प्रमुख पडाव जानकीचटटी से तीन किलोमीटर दूर है घटनास्थल
उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम को जाने वाले पैदल मार्ग पर पहाडी दरकने से हुए हादसे के बाद राहत एंव बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबेे लोगों की तलाश की जा रही है। आशंका है कि वहां तीन से पांच लोग हो सकते हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों की कुशलता की कामना की है।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं। घटनास्थल यमुनोत्री के प्रमुख पडाव जानकीचटटी से तीन किलोमीटर दूर है। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री के नौकैंची में हुए भूस्खलन में प्रभावितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं तथा उनके परिजनों को आपदा राहत कोष से नियमानुसार राहत राशि दिए जाने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दे दिए है।