By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्‍खलन : यात्रियों को सुरक्षित स्‍थानों पर रोका, मरम्‍मत का कार्य जारी
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्‍खलन : यात्रियों को सुरक्षित स्‍थानों पर रोका, मरम्‍मत का कार्य जारी
देश-विदेश

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्‍खलन : यात्रियों को सुरक्षित स्‍थानों पर रोका, मरम्‍मत का कार्य जारी

Web Editor
Last updated: 2025/06/24 at 10:42 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

बुधवार से बहाल हो सकती है युमुनोत्री धाम की यात्रा

दो लापता लोगों की मलबे में की जा रही तलाश

Contents
बुधवार से बहाल हो सकती है युमुनोत्री धाम की यात्रादो लापता लोगों की मलबे में की जा रही तलाश

उत्‍तरकाशाी : सोमवार को पैदल मार्ग पर हुए भूस्‍खलन के बाद मंगलवार को यात्रियों को यमुनोत्री धाम नहीं भेजा गया। उम्‍मीद जताई जा रही है कि आज मार्ग की मरम्‍मत का काम पूरा होने के बाद बुधवार से यात्रियों को दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा। इस बीच मंगलवार को भी मलबेे में लापता लोगों की तलाश जारी रही। इनमें एक 11 वर्ष की बच्‍ची और एक वयक्ति शामिल हैं, जबकि दो शव कल ही निकाल लिए गए थे। इस बीच मरने वाले और लापता लोगों की पहचान कर ली गई है।

मंगलवार सुबह छह बजे ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने फिर से मलबे में शवों की तलाश शुरू की। इस दौरान उत्‍तरकाशी के जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि    भूस्खलन क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल मार्ग के ऊपर रुके हुए पत्थरों को हटाने, यात्रा मार्ग के मरम्मत कार्य, रेलिंग आदि लगाया जाने के दृष्टिगत आज श्री यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा में गए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त श्री यमुनोत्री धाम पैदल वैकल्पिक मार्ग की सफाई एवं सुव्यस्थित/सुविधायुक्त किए जाने आदि का काम भी गतिमान है जिसे आज रात्रि तक पूरा होने की संभावना है। यमुनोत्री पैदल मार्ग को कल सुरक्षित आवागमन हेतु सुचारू कर यात्रियों को जानकीचट्टी से श्री यमुनोत्री धाम भेजा जाएगा । कहा गया कि स्लाइडिंग की घटना से क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारू करने का कार्य गतिमान है, सुरक्षा के दृष्टिगत पहाड़ी पर रुके बोल्डर, रैलिंग लगाने आदि का कार्य तेजी से किया जा रहा है, आज रात्रि तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर बने रहें, पुलिस–प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।

 

घायल-

श्री रशिक पुत्र श्री बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 60 वर्ष।

मृतक-
1- श्री हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 47 वर्ष।
2- कु0 ख्याति पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 9 वर्ष।

गुमशुदा
1- श्री कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 35 वर्ष।
2- कु0 भविका शर्मा पुत्री जय शर्मा निवासी बी-58 कृष्ण विहार नई दिल्ली उम्र- 11 वर्ष।

 

You Might Also Like

गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास

धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस

पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, केंद्र का बड़ा फैसला

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र

एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 

TAGGED: Landslide on Yamunotri walking route: Travelers stopped at safe places, repair work continues
Web Editor June 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्ण युद्ध विराम की घोषणा के कुछ देर बाद ही ईरान का इजराइल पर हमला, तीन की मौत
Next Article सीएम ने गृह मंत्री से किया उत्तराखंड के हित में नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता का आग्रह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,502)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?