By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नकली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड
रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > नकली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
क्राइम

नकली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/06/29 at 3:03 AM
Web Editor
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून और हरिद्वार में अवैध दवा कारोबारियों पर शिकंजा

देहरादून :  देहरादून और हरिद्वार में अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहाँ हरिद्वार में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मिथ्या छाप दवाइयां बरामद की गईं, वहीं देहरादून में एक मेडिकल स्टोर और आवासीय परिसर पर छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी परिवार समेत फरार मिला। दोनों मामलों में उत्तराखंड औषधि विभाग ने स्वास्थ्य सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार के रूड़़की मकतूलपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई
सूचना के आधार पर उत्तराखंड औषधि विभाग की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक हरिद्वार अनिता भारती एवं औषधि निरीक्षक अमित आज़ाद ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर हरिद्वार के रूड़़की मकतूलपुर क्षेत्र में अलग-अलग 4 जगहों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने आज मिथ्या छाप दवाओं के कारोबार से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में नरेश धीमान और योगेश गुलाटी नामक दो वांछित आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान कैडिला कंपनी की दवाएं जैसे Oxalgin-DP (Diclofenac Sodium and Paracetamol) की 11,000 टैबलेट्स, Zoryl-M1 समेत अन्य ब्रांडेड दवाएं भारी मात्रा में जब्त की गईं। साथ ही आरोपी योगेश गुलाटी के घर से दवा निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल भी बरामद हुआ। मौके पर कैडिला कंपनी के प्रतिनिधि श्री राठी को बुलाया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि यह दवाएं कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थीं। सूचना के आधार पर कार्रवाई की अगुवाई वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती (हरिद्वार) एवं औषधि निरीक्षक अमित आज़ाद ने की। जब्त दवाओं को फॉर्म-16 पर सील कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गिरोह देश के कई हिस्सों में सक्रिय है और नामी कंपनियों की मिथ्या छाप दवाएं बाजार में बेचने का कार्य कर रहा था। इस कार्रवाई से प्रदेश में मिथ्या छाप दवाओं के व्यापार पर करारा प्रहार हुआ है और यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि औषधि विभाग और कानून-व्यवस्था के रखवाले जनस्वास्थ्य के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

देहरादून में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई
देहरादून में औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा, निरीक्षक निधि रतूड़ी एवं विनोद जागीरी ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मिथ्या छाप दवाइयां और स्प्यूरियस दवाओं के क्रय-विक्रय में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के आधार पर देहरादून के कारगी ग्रांट स्थित मेसर्स ओंकार विकास मेडिकोज, जिसका संचालन दिले राम पुत्र सोहनाथ सिंह, निवासी लेन नंबर 08, देव ऋषि एनक्लेव, निकट पटेल नगर कोतवाली देहरादून द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान दुकान एवं आवास दोनों पर ताले लगे पाए गए। आसपास पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि दिले राम अपने पूरे परिवार सहित फरार हो गया है। उसके मोबाइल नंबरों पर संपर्क का प्रयास भी असफल रहा क्योंकि सभी नंबर बंद पाए गए।

कंपनियों के नाम पर नकली औषधियों की बिक्री
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, आरोपी दिले राम देश के विभिन्न राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम पर मिथ्या छाप औषधियों की बिक्री करता रहा है और कई राज्यों में वांछित भी है। जन स्वास्थ्य और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मेसर्स ओंकार विकास मेडिकोज को मौके पर सील कर दिया गया है, ताकि फर्म में संग्रहित दवाओं को बाजार में न बेचा जा सके। विभाग द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इसी फर्म पर संदेह के आधार पर कार्रवाई की गई थी, जिसमें 6 संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए थे, परंतु जांच में वे सही पाए जाने के कारण उस समय पुख्ता सबूत के अभाव में आगे कोई कार्यवाही नहीं हो सकी थी।

सेलाकुई स्थित दवा निर्माण कंपनी पर भी छापा
सेलाकुई स्थित डॉ. मित्तल लेबोरेट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापामारी की गई। हालांकि छापे के वक्त कंपनी संचालित नहीं मिल पाई, लेकिन पूर्व में इसी कंपनी पर हुई कार्रवाई में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। जिसके फलस्वरूप कंपनी का औषधि निर्माण लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति विभाग द्वारा की गई है। इस संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया, जिसमें निरीक्षक निधि रतूड़ी एवं विनोद जागीरी भी सम्मिलित रहे।

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी- ताजबर सिंह
अपर आयुक्त व औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी ने कहा विभाग को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई, हमने तत्काल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। यह इस बात का प्रमाण है कि जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए औषधि विभाग पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। मिथ्या छाप दवाइयां, स्प्यूरियस और बिना लाइसेंस की औषधियों के निर्माण एवं वितरण में लिप्त किसी भी व्यक्ति या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा। यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह आमजन के जीवन से भी खिलवाड़ है। जब्त दवाओं की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अन्य राज्यों के औषधि नियंत्रकों से समन्वय कर इस नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने का प्रयास जारी रहेगा।

नेटवर्क का विस्तार देश के अन्य हिस्सों तक
औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी ने कहा प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि यह गिरोह केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई राज्यों में मिथ्या छाप दवाएं सप्लाई कर रहा था। पुलिस और औषधि विभाग की टीमें अब अन्य सहयोगियों और संभावित ठिकानों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी ने कहा इस कार्रवाई से एक स्पष्ट संदेश गया है जनस्वास्थ्य के खिलाफ किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को राज्य सरकार और संबंधित विभाग सख्ती से निपटेंगे।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Inter-state gang of fake medicines busted, two arrested
Web Editor June 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मानसून अवधि के लिए सभी जिलों में तहसील स्तर पर टाक्स फोर्स गठित करने के निर्देश
Next Article उत्‍तरकाशी की यमुना घाटी में बादल फटा, नौ लाेेग लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड August 24, 2026
रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड August 24, 2026
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
  • रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,042)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,914)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,423)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,318)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,107)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?