By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नेपाल सीमा पर 10 करोड की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > नेपाल सीमा पर 10 करोड की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
क्राइम

नेपाल सीमा पर 10 करोड की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/07/13 at 3:35 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

 आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस को मिली कामयाबी, पुलिस टीम को 20 हजार का नकद पुरस्कार

पिथौरागढ़ : नेपाल सीमा के निकट शारदा नहर के पास शनिवार तड़के चम्पावत और पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने दस करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स( 5 किलो से अधिक) के साथ एक महिला को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार महिला का पति भी नशे के कारोबार में लिप्त है और मुंबई में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। .आई जी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद चम्पावत एवं पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ड्रग्स के विरुद्ध एक प्रभावशाली एवं संगठित कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के ठाणे, मुंबई पुलिस द्वारा पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही के आलोक में आई.जी श्रीमती अग्रवाल द्वारा नेपाल सीमा पर सख्त निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकों को नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। आई जी खुद कार्यवाही की लगातार समीक्षा कर रही थीं।

पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के नेतृत्व में दोनों जनपदों की संयुक्त टीमों द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सूचना संकलन ,सर्विलांस निगरानी, प्रभावी व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही थी तथा सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा था।

शनिवार को सुश्री वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण, एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में 14 सदस्यीय पुलिस टीम ने सुबह 5:45 बजे नेपाल सीमा के निकट शारदा नहर (गढ़ीगोठ पुल, पम्पापुर) क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला ईशा पत्नी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना-बनबसा, जनपद-चम्पावत उम्र- 22 वर्ष को काला पिट्ठू बैग लेकर नहर की ओर भागते देखा। संदेह होने पर पुलिस ने महिला को रोका गया तथा बैग की तलाशी ली तो उसमें 5 किलो 688 ग्राम MDMA (मेथाएमफेटामाइन) ड्रग्स जिसे MD नाम से भी जाना जाता है बरामद कर गिरफ़्तार किया गया । महिला के विरुद्ध थाना बनबसा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में गिरफ़्तार महिला ने स्वीकार किया कि बैग में एमडीएमए ड्रग्स मिथाइलीनडिऑक्सीमेथाम्फेटामाइन है जो उसके पति राहुल कुमार व उनके सहयोगी कुनाल कोहली (टनकपुर निवासी) द्वारा 27 जून 2025 को पिथौरागढ़ से लाकर दिया गया। महिला को पति वर्तमान में ठाणे मुम्बई में पंजीकृत एक अभियोग में वांछित चल रहा है। वर्तमान में पुलिस की सक्रियता को देखते हुए पति के कहने पर आज ड्रग्स भरा बैग शारदा नहर में फेंकने जा रही थी।

 

.एमडीएमए ड्रग्स के बारे में जानकारी:

पहचान एवं प्रभाव: एमडीएमए (जिसे “मौली” या “एक्स्टसी” भी कहा जाता है) एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसका प्रभाव मेथाम्फेटामाइन जैसे उत्तेजक पदार्थों के समान होता है। यह पश्चिमी देशों में युवाओं के बीच लोकप्रिय है और भारत में क्लब कल्चर में एलीट वर्ग द्वारा इसका उपयोग बढ़ रहा है ।

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Woman arrested with drugs worth Rs 10 crore on Nepal border
Web Editor July 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : सीएम
Next Article सभी विभागों के कार्यों का आउटपुट इंडिकेटर तैयार करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड November 21, 2026

Recent Posts

  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
  • रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,723)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,518)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,941)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,384)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,973)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?