By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Rukmini Mangal Dehradun : गीता भवन में ‘रुक्मिणी मंगल’ की भव्य प्रस्तुति, दर्शकों को बांधे रखा
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > Rukmini Mangal Dehradun : गीता भवन में ‘रुक्मिणी मंगल’ की भव्य प्रस्तुति, दर्शकों को बांधे रखा
Uncategorized

Rukmini Mangal Dehradun : गीता भवन में ‘रुक्मिणी मंगल’ की भव्य प्रस्तुति, दर्शकों को बांधे रखा

Web Editor
Last updated: 2025/08/17 at 10:21 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

 

Rukmini Mangal Dehradun : Rukmini Mangal Play Captivates Dehradun on Janmashtami 2025 | Grand Performance at Geeta Bhawan

Rukmini Mangal Dehradun : देहरादून, 17 अगस्त 2025 :  श्री सनातन धर्म सभा, गीता भवन के सौजन्य से बीते शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर राजा रोड स्थित गीता भवन के सभागार में मेघदूत नाट्य संस्था ने “रुक्मिणी मंगल” नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। मेघदूत के संस्थापक और रंगमंच के दिग्गज एस.पी. ममगाईं द्वारा लिखित और निर्देशित यह नाटक, रुक्मिणी और भगवान श्रीकृष्ण के विवाह, श्री बदरीनाथ धाम में घंटाकर्ण की तपस्या और प्रद्युम्न के जन्म की दिलचस्प पौराणिक कथाओं पर आधारित था।

इस नाटक में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का रुक्मिणी के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचकर घंटाकर्ण को क्षेत्रपाल नियुक्त करने का प्रसंग विशेष रूप से आकर्षक रहा। श्रीमद्भागवत पुराण, शिव पुराण, हरिवंश पुराण, स्कंद पुराण, कथावाचक राधेश्याम जी के खंडकाव्य रुक्मिणी मंगल, रामचरित मानस और गर्ग संहिता के विभिन्न प्रसंगों से ली गई विषयवस्तु ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। एस.पी. ममगाईं पौराणिक प्रसंगों पर नाटक मंचन के लिए जाने जाते हैं, और वे इससे पहले भी देहरादून तथा अन्य शहरों में कई सफल नाटकों का मंचन कर चुके हैं, जिनमें गीता भवन में ही ‘श्रीकृष्णवतार’ और ‘ऊषा अनिरुद्ध विवाह’ जैसे नाटक शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड के विधायक खजान दास, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राकेश ओबेरॉय, महामंत्री विपिन नागलिया और गुलशन खुराना ने अतिथियों का स्वागत किया।

कलाकारों ने मोहा मन

देर रात तक चले इस “रुक्मिणी मंगल” नाटक में कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान शिव की भूमिका में विजय डबराल और पार्वती की भूमिका में जाह्नवी पांडे ने जान डाल दी। श्रीकृष्ण की भूमिका अनिल दत्त शर्मा ने और रुक्मिणी की भूमिका मिताली पुनेठा ने बखूबी निभाई। ब्राह्मण के रूप में उत्तम बंदूनी, घंटाकर्ण के रूप में नंदकिशोर त्रिपाठी और घंटा के भाई के रूप में गिरीविजय ढौंढियाल ने अपनी भूमिकाओं को जीवंत किया। सुलेखा की भूमिका अर्चना भंडारी ने, अक्षित जोशी, ऋषि अंगिरा की भूमिका गोविंद थपलियाल ने और वसंत की भूमिका मनीष गुसाईं ने अदा की। राजेश भारद्वाज सारंग की भूमिका में, पूनम राणा भूमा की भूमिका में, रश्मि जैना मंगला की भूमिका में, हर्ष पांडे सात्यकि की भूमिका में, प्रदीप शर्मा वशिष्ठ की भूमिका में, पूनम राणा कामदेव की भूमिका में और मनीष गुसाईं कृतवर्मा की भूमिका में नजर आए। इसके अलावा, सपना गुलाटी, पूनम राणा, रश्मि जैना, इंदु रावत, अर्चना भंडारी, जाह्नवी पांडे, मोनिका, प्रियंका राणा, कशिश और ममता ने अपने डांडिया नृत्य से समां बांध दिया।

नाटक का संगीत आलोक मलासी ने तैयार किया था, जबकि मोहित कुमार ने संगीत संयोजन किया। अमिता मोहित, मोनिका ढौंढियाल, अभिषेक मेंदोला, सपना गुलाटी, प्रदीप शर्मा और ममता ने वेशभूषा और मेकअप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सिद्धार्थ डंगवाल ने रूपांतरित घंटाकर्ण का अभिनय किया, वहीं प्रेम कुमार, रवींद्र गोस्वामी और हर्ष पांडे ने भी शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शास्त्री ने किया। देर रात तक चली इस भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

You Might Also Like

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

TAGGED: based on mythological tales, Dehradun, enthralled a packed audience., for Janmashtami 2025. The S.P. Mamgain-directed drama, Meghdoot Natya Sanstha staged a spectacular 'Rukmini Mangal' play at Geeta Bhawan
Web Editor August 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Alluvial Fan Uttarakhand : धराली त्रासदी : बेहद खौफनाक है इन एलुवियल फैन की ‘हवा’
Next Article Himalayan Alluvial Fan Danger: Dharali Tragedy: The Frightening ‘Nature’ of  Alluvial Fans
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?