By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttarakhand Supplementary Budget : अनुपूरक बजट में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड पर विशेष फोकस
Share
Notification Show More
Latest News
12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand Supplementary Budget : अनुपूरक बजट में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड पर विशेष फोकस
उत्तराखंड

Uttarakhand Supplementary Budget : अनुपूरक बजट में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड पर विशेष फोकस

Web Editor
Last updated: 2025/08/19 at 4:16 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Supplementary Budget : Uttarakhand’s Rs 5315 Cr Supplementary Budget Focuses on Inclusive Development & Infrastructure

Uttarakhand Supplementary Budget : भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 19 अगस्त 2025 — उत्तराखंड विधानसभा सत्र में आज प्रस्तुत किए गए  5315 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राज्य के सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में सरकार का सशक्त संकल्प है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सरकार का मुख्य ध्यान राज्य की मानव पूंजी में निवेश और समाज के हर वर्ग के समावेशी विकास पर है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, सुरक्षा बलों और पत्रकारों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अनुपूरक बजट में विद्युत टैरिफ सब्सिडी, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिसकर्मियों के आवास, तीमारदारों के लिए विश्राम गृह, तथा शहीद व पत्रकार कल्याण कोष के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं, जो सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने आपदा न्यूनीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, ताकि ‘इकोलॉजी’ और ‘इकोनॉमी’ के बीच एक मजबूत संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि भू-धंसाव, भूकंप जोखिम, स्प्रिंग मैपिंग और आपदा राहत के लिए प्रभावी बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जो राज्य की प्राकृतिक चुनौतियों से निपटने की तैयारी को प्रदर्शित करते हैं।

बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, कुंभ मेला अवसंरचना और पर्यटन विकास को विशेष महत्व देने की बात कही।

उन्होंने बताया कि सरकार ऋषिकेश को योग नगरी और हरिद्वार को आध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, नंदा राजजात यात्रा और शारदा रिवर फ्रंट जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को भी सशक्त किया जा रहा है, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने अंत में राज्य की जनता से इस विकास यात्रा में सरकार का साथ देने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अनुपूरक बजट ‘नए उत्तराखंड’ की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

You Might Also Like

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति

उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

TAGGED: and robust provisions for disaster mitigation, and tourism development., CM Pushkar Singh Dhami unveiled Uttarakhand's ₹5315 crore supplementary budget, emphasizing inclusive growth, infrastructure, investment in human capital
Web Editor August 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Nainital Betalghat Incidents : मुख्यमंत्री ने दिए नैनीताल-बेतालघाट प्रकरण पर कार्रवाई के निर्देश, जांच सीबीसीआईडी को सौंपी
Next Article Doon University photography exhibition : दून विवि में ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर सामाजिक संदेश देती तस्वीरों की प्रदर्शनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड May 13, 2026
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026

Recent Posts

  • 12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,172)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,040)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,550)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,431)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,320)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?