By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नमक में रेत की मिलावट, दून से रुद्रप्रयाग तक छापे
Share
Notification Show More
Latest News
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > नमक में रेत की मिलावट, दून से रुद्रप्रयाग तक छापे
क्राइम

नमक में रेत की मिलावट, दून से रुद्रप्रयाग तक छापे

Web Editor
Last updated: 2025/09/05 at 3:03 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Adulterated Salt Scandal: Uttarakhand Government’s ‘Mukhyamantri Namak Poshan Yojana’ Under Scrutiny

देहरादून, 05 सितंबर 2025 : उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कई जिलों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि राशन की दुकानों पर बांटा जा रहा नमक में रेत और धूल जैसी मिलावट मिली हुई है। सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं द्वारा बनाए गए वीडियो सामने आने के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। उपभोक्ताओं ने साफ कहा है कि उन्हें मिला नमक इतना खराब है कि उसका इस्तेमाल खाना बनाने में तक नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद देहरादून के मसूरी, विकास नगर, ऋषिकेश के साथ ही रुद्रप्रयाग व अन्य जिलों में जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीमों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह वही नमक है जो मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के तहत सरकारी ब्रांडिंग के साथ वितरित किया जा रहा है। पैकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तस्वीर छपी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिस ब्रांड को सरकार ने भरोसे की पहचान बनाया, क्या उसी में मिलावट होना किसी बड़े षड्यंत्र या भ्रष्टाचार का हिस्सा तो नहीं?

मामला तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त चंद्रेश कुमार ने जानकारी दी कि जून 2024 से संचालित मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के तहत राज्यभर में राशन कार्ड धारकों को मात्र 8 रुपए प्रति किलो की दर से आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी आपूर्ति की जिम्मेदारी भारत सरकार की ओर से नामित संस्था भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को दी गई है।

विभाग का दावा है कि अब तक मिले सभी परीक्षण नमूनों ने नमक की गुणवत्ता को सही ठहराया है। एनसीसीएफ द्वारा रक्षा खाद्य एवं अनुसंधान प्रयोगशाला मैसूर और एनएबीएल मान्यता प्राप्त आईटीसी लैब्स की रिपोर्ट में नमक को एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप बताया गया है। इसी तरह राज्य की खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर में कराई गई जांच में भी 19 अगस्त को वितरित किए गए नमक को अच्छी गुणवत्ता का पाया गया।

फिर भी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपभोक्ताओं की शिकायतों के मद्देनजर सरकार ने सभी जिलों की राशन दुकानों से नमक के नए नमूने इकट्ठा कर उन्हें देहरादून स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। इसके साथ ही दुकानों में अन्य खाद्यान्नों की गुणवत्ता भी परखी गई है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि कहीं भी अनियमितता या मिलावट की पुष्टि होती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

TAGGED: ' are being investigated after consumer complaints and viral videos showed them allegedly mixed with sand and dust. Authorities are collecting new samples to test the quality, 5 September 2025: Government-distributed salt packets, as officials claim previous tests met FSSAI standards., Dehradun, part of the 'Mukhyamantri Namak Poshan Yojana
Web Editor September 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिक्षक दिवस : 13 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार
Next Article बैंड-बाजा और बारात के बीच आ गयी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड October 11, 2026
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
  • भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,143)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,292)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,941)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,619)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,411)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?