By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून-बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Latest News
कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देहरादून-बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड

देहरादून-बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Web Editor
Last updated: 2025/09/15 at 12:56 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun-Bengaluru Direct Flight Launched | Major Boost to Uttarakhand Connectivity

देहरादून, 15 सितंबर 2025 : उत्तराखंड के हवाई संपर्क को नया आयाम देते हुए सोमवार को देहरादून और बेंगलुरु के बीच पहली सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस नई उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा की शुरुआत को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, निवेश और रोजगार के लिए मील का पत्थर बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेंगलुरु देश की तकनीकी राजधानी है, जहां उत्तराखंड के हजारों युवा शिक्षा, सेवाओं और स्टार्टअप से जुड़े हैं। उनके लिए यह सीधी उड़ान बड़ी सहूलियत लेकर आएगी। साथ ही, यह सेवा दोनों राज्यों के बीच व्यापार, शिक्षा और कनेक्टिविटी को और मजबूती देगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह दैनिक सीधी सेवा हर दिन देहरादून से शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और बेंगलुरु शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। एयरलाइन के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने बताया कि देहरादून एयर इंडिया एक्सप्रेस का 58वां स्टेशन है और इसके जरिए चेन्नई, गोवा, पुणे, कोच्चि और विशाखापत्तनम समेत 18 अन्य शहरों के लिए भी आसान वन-स्टॉप कनेक्टिविटी मिलेगी।

खास बात यह रही कि इस सेवा के लिए इस्तेमाल किए गए नए बोइंग 737-8 विमान पर उत्तराखंड की पारंपरिक ‘ऐपण’ कला को दर्शाने वाला विशेष टेल आर्ट सजाया गया है, जो एयरलाइन की ‘टेल्स ऑफ इंडिया’ पहल का हिस्सा है। यात्रियों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विशेष ऑफ़र और ‘एक्सप्रेस हॉलिडे’ पैकेज भी लॉन्च किए हैं।

शुभारंभ समारोह में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक बृज भूषण गैरोला, नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान, एयरपोर्ट अथॉरिटी, एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी, यात्री व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एयरपोर्ट की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा है और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से तेज और सुलभ बनाया जाए ताकि पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिल सके I

You Might Also Like

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह

टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

TAGGED: Air India Express launches a daily direct flight between Dehradun and Bengaluru, and job opportunities in Uttarakhand., inaugurated by CM Pushkar Singh Dhami. The new route enhances tourism, investment
Web Editor September 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीमए ने दी चंपावत, देहरादून और टिहरी के लिए करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी
Next Article हुड़दंगियो पर नकेल को देर रात पुलिस ने खंगाले गेस्ट हाउस, पीजी और हॉस्टल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड September 25, 2026
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड September 25, 2026
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड September 25, 2026
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026

Recent Posts

  • कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
  • 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
  • बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,465)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,372)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,933)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,775)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,749)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?