By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
उत्तराखंड

खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 

Web Editor
Last updated: 2025/10/17 at 4:24 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand leads in mining reforms, tops ‘C’ category in State Mining Readiness Index

देहरादून, 17 अक्टूबर 2025 :।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा जारी “स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स (SMRI)” में उत्तराखंड को ‘सी’ कैटेगरी में पंजाब और त्रिपुरा के साथ अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि राज्य में पारदर्शी खनन व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी दक्षता की दिशा में किए गए व्यापक सुधारों का परिणाम है।

केंद्रीय बजट 2025–26 में घोषित इस सूचकांक में राज्यों का मूल्यांकन नीति सुधार, पर्यावरणीय संतुलन, खनिज अन्वेषण क्षमता और प्रशासनिक दक्षता जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया। खनन मंत्रालय ने कहा है कि यह सूचकांक राज्यों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत खनन प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “खनन क्षेत्र में पारदर्शी, तकनीक-आधारित और उत्तरदायी प्रणाली विकसित कर हमने विकास और पर्यावरणीय संतुलन के बीच सामंजस्य स्थापित किया है। हमारी प्राथमिकता प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं, बल्कि उनका संवेदनशील प्रबंधन है।”

राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में खनन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण नवाचार किए हैं — ई-नीलामी प्रणाली को मजबूत किया गया, जिससे खनन पट्टों के आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। खनिज परिवहन के लिए ई-रवन्ना प्रणाली लागू कर राजस्व हानि पर प्रभावी रोक लगी है। सैटेलाइट आधारित निगरानी प्रणाली और डिजिटाइज्ड अनुमति प्रक्रिया ने अवैध खनन पर नियंत्रण को मजबूत किया है।

इन सुधारों का प्रत्यक्ष परिणाम यह रहा कि राज्य के खनन राजस्व में करीब 800 करोड़ रुपये की अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए खनन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उत्तराखंड सरकार के सशक्त शासन मॉडल और पारदर्शी नीतियों की झलक है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के प्रतिनिधि भी उत्तराखंड के खनन मॉडल का अध्ययन कर इसे अपने राज्यों में लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को खनन सुधारों, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश का आदर्श राज्य बनाया जाए।

 

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: achieving top rank in ‘C’ category of State Mining Readiness Index through transparency, and sustainable practices., e-auction, Uttarakhand emerges as a leader in mining reforms under CM Pushkar Singh Dhami
Web Editor October 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
Next Article बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?