By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मां संग गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माटी को माथे से लगा हुए भावुक
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मां संग गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माटी को माथे से लगा हुए भावुक
उत्तराखंड

मां संग गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माटी को माथे से लगा हुए भावुक

Web Editor
Last updated: 2025/11/15 at 5:04 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

CM Pushkar Singh Dhami Visits Ancestral Village Tundi–Barmau with Mother, Recalls Childhood

पिथौरागढ़, 15 नवंबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी मां के साथ पिथौरागढ़ जिले स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंचे। जैसे ही उन्होंने गांव की पगडंडी पर कदम रखा, पुरानी यादें ताजा हो गईं और मुख्यमंत्री भावुक हो उठे। गांव ने उन्हें खुले दिल से स्वागत किया और माहौल उत्सव जैसा बन गया।

गांव के प्रवेश द्वार पर सुबह से ही ग्रामीण उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। बुजुर्गों ने स्नेह जताते हुए उनका आशीर्वाद लिया, वहीं बचपन के दोस्तों ने उन्हें गले लगाकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी अपनी मां के साथ सीधे गांव के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की। महिलाएं उन्हें दुआएं दे रही थीं, बुजुर्ग हाथ पकड़कर हाल-चाल पूछ रहे थे और बच्चे उत्सुकता से उन्हें निहार रहे थे।

सीएम धामी ने कहा कि पैतृक गांव लौटना उनके लिए ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा, “यही वह धरती है जहां मैंने पहला कदम रखा, यही मिट्टी मेरे संस्कारों की जन्मभूमि है। ये पहाड़ मेरी सोच और जीवन के आधार हैं।” उन्होंने भावुक होकर कहा कि गांव की गलियां आज भी पहले जैसी हैं — बदल गया है तो केवल समय। लोगों का प्रेम और अपनापन आज भी वही है।

उन्होंने टुंडी–बारमौं को अपने “आत्मा का घर” बताते हुए कहा कि पहाड़ की मिट्टी उन्हें नई ऊर्जा देती है और हर बार यहां आकर मन प्रफुल्लित हो उठता है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के अनुसार हर उत्तराखंडवासी को वर्ष में कम से कम एक बार अपनी जड़ों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों को पुनः बसाना समय की आवश्यकता है और प्रवासी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: CM Pushkar Singh Dhami Visits Ancestral Village Tundi–Barmau with Mother, cm-dhami-visits-ancestral-village-tundi-barmau-with-mother, Recalls Childhood, Recalls Childhood Memories
Web Editor November 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग में घास लेने गई सात महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर
Next Article दुबई से भारत लाया गया 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का  आरोपी गैंगस्टर जगदीश पुनेठा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?