By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एमटेक करेगी प्रियंका, जिलाधिकारी ने उठाई जिम्मेदारी 
Share
Notification Show More
Latest News
वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
उत्तराखंड
बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एमटेक करेगी प्रियंका, जिलाधिकारी ने उठाई जिम्मेदारी 
उत्तराखंड

एमटेक करेगी प्रियंका, जिलाधिकारी ने उठाई जिम्मेदारी 

Web Editor
Last updated: 2025/11/24 at 4:33 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Priyanka Kukreti to Pursue MTech, DM Savin Bansal Takes Responsibility

देहरादून, 24 नवंबर 2026 : प्रियंका कुकरेती की ज़िंदगी में अब संघर्षों के साथ उम्मीद की एक नई रोशनी भी जुड़ गई है। आर्थिक तंगी और पारिवारिक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखने वाली प्रियंका की उच्च शिक्षा का अब पूरा जिम्मा जिलाधिकारी सविन बंसल ने उठा लिया है। अब प्रियंका नौकरी के साथ-साथ अपनी एमटेक की पढ़ाई पूरी कर सकेगी।

प्रियंका ने दिसंबर 2021 में अपने पिता को खो दिया था। पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक हालत काफी कमजोर हो गई थी। बड़े भाई दिव्यांग हैं, जिसकी देखभाल और घर की जिम्मेदारी प्रियंका व उसकी मां पर आ गई। इसके बावजूद प्रियंका ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बेहतर भविष्य की राह तलाशती रहीं।

पिछले महीने प्रियंका अपनी मां के साथ डीएम बंसल से मिली। रोजगार की मांग पर जिलाधिकारी ने तुरंत उसकी योग्यता के अनुसार एक निजी शैक्षणिक संस्थान में नौकरी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उसे रायफल फंड से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

रविवार को प्रियंका दोबारा डीएम कार्यालय पहुंची और रोजगार व सहयोग के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। बातचीत के दौरान जब डीएम बंसल ने आगे की शिक्षा के बारे में पूछा तो प्रियंका ने एमटेक करने की इच्छा जताई, लेकिन आर्थिक परेशानी भी बताई।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रियंका को एमटेक में प्रवेश दिलाने के साथ उसकी फीस, किताबें और अन्य खर्चों की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन और निजी संस्थान मिलकर यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रियंका ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करेगी और भविष्य में समाज के लिए कुछ बड़ा करने का प्रयास करेगी। जिलाधिकारी के इस कदम ने उसके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है।

You Might Also Like

वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित

बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन

टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

TAGGED: Despite financial struggles, Priyanka Kukreti will now pursue her MTech studies with full support from Dehradun District Magistrate Savin Bansal, who has ensured her job and educational assistance.
Web Editor November 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 
Next Article टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
उत्तराखंड January 25, 2026
बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
उत्तराखंड January 25, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड January 23, 2026
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड January 23, 2026

Recent Posts

  • वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
  • बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
  • टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,940)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,865)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,360)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,222)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,157)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?