By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कर्णप्रयाग में जंगल की आग में जिंदा जली महिला, दो सप्ताह में दूसरी मौत से दहशत
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कर्णप्रयाग में जंगल की आग में जिंदा जली महिला, दो सप्ताह में दूसरी मौत से दहशत
उत्तराखंड

कर्णप्रयाग में जंगल की आग में जिंदा जली महिला, दो सप्ताह में दूसरी मौत से दहशत

Web Editor
Last updated: 2026/05/28 at 4:54 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

 

Karnpryag, 28 May 2026। उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग अब सिर्फ वन संपदा ही नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगी को भी निगलने लगी है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महज दो सप्ताह के भीतर वनाग्नि से मौत की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने पहाड़ में बढ़ते खतरे और वन विभाग की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार आदिबद्री तहसील के बूंगा गांव निवासी 51 वर्षीय सुरेशी देवी मंगलवार शाम करीब सात बजे अपनी गोशाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पास के जंगल में लगी आग तेज हवाओं और आंधी के चलते अचानक बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोशाला के आसपास तक पहुंच गई। इससे पहले कि सुरेशी देवी खुद को बचा पातीं, वह आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में कई दिनों से आग धधक रही थी, लेकिन समय रहते उस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाया जा सका।

आदिबद्री चौकी प्रभारी अनिल आगरी ने बताया कि बूंगा गांव के जंगल में आग लगी हुई थी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और गोशाला तक पहुंच गई। इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं धनपुर रेंज गौचर के रेंजर नवल किशोर नेगी ने बताया कि देर रात ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बूंगा वन पंचायत क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई थी। तेज हवा के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया और रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चमोली जिले के बिरही क्षेत्र में भी जंगल की आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी वनाग्नि नियंत्रण को लेकर सवाल उठे थे। अब बूंगा गांव की घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जंगलों में फैल रही आग अब गांवों और लोगों की जिंदगी तक पहुंच चुकी है।

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी, सूखे जंगल और तेज हवाओं के कारण वनाग्नि की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी रोकथाम और निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

You Might Also Like

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

TAGGED: Second Death in Two Weeks, Woman Burnt Alive in Karnaprayag Forest Fire
Web Editor May 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article घंटाकर्ण मंदिर तक बनेगा रोपवे, गजा महोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Next Article दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,253)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,115)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,611)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,533)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,378)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?