By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
उत्तराखंड
केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला
उत्तराखंड
नेकॉफ पर शिकंजा, देशभर में ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी
उत्तराखंड
केतन हत्याकांड में नया मोड़: सगाई के बाद प्रेमी से गुपचुप शादी का दावा
देश-विदेश
टनकपुर से हजूर साहिब तक सीधी रेल सेवा शुरू, श्रद्धालुओं का लंबा इंतजार खत्म
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
उत्तराखंड

MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद

Web Editor
Last updated: 2026/07/07 at 5:29 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

महायोजना-2041 पर सेक्टर-02 के नागरिकों से लिए सुझाव, 21 जुलाई तक 12 सेक्टरों में जारी रहेगी जनसुनवाई

Dehradun, 07 july 2026। राजधानी दून के सुनियोजित और संतुलित विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी से अंतिम रूप देने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जनसंवाद अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को सेक्टर-02 के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भू-स्वामी और अन्य हितधारक पहुंचे। लोगों ने महायोजना से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के साथ ही भविष्य के दून को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भू-उपयोग, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के विकास, सार्वजनिक सुविधाओं, हरित क्षेत्रों के संरक्षण तथा भविष्य की आधारभूत आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। एमडीडीए की टीम ने सभी सुझावों और आपत्तियों का विधिवत अभिलेखीकरण किया। प्राधिकरण के अनुसार प्रत्येक प्रकरण का तकनीकी और विधिक परीक्षण किया जाएगा तथा व्यवहारिक सुझावों को महायोजना में शामिल करने पर विचार होगा।

एमडीडीए का कहना है कि तेजी से बढ़ती आबादी, बदलते भू-उपयोग, वाहनों के बढ़ते दबाव और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच दून के भविष्य की योजना स्थानीय लोगों की भागीदारी के बिना तैयार नहीं की जा सकती। इसी उद्देश्य से शहर को 12 सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

प्राधिकरण के अनुसार 6 जुलाई से 21 जुलाई तक सभी 12 सेक्टरों में यह अभियान जारी रहेगा। बुधवार को सेक्टर-03 के नागरिकों के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई होगी, जहां लोग अपनी आपत्तियां और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के भविष्य का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। नागरिकों से मिलने वाले सुझाव इसे अधिक व्यावहारिक, संतुलित और जनहितैषी बनाएंगे। वहीं, सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सभी आपत्तियों और सुझावों का पारदर्शी तरीके से तकनीकी एवं विधिक परीक्षण किया जाएगा, ताकि विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करते हुए दून के सुनियोजित भविष्य की मजबूत आधारशिला रखी जा सके।

You Might Also Like

केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला

नेकॉफ पर शिकंजा, देशभर में ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी

टनकपुर से हजूर साहिब तक सीधी रेल सेवा शुरू, श्रद्धालुओं का लंबा इंतजार खत्म

मायानगरी में पहाड़ की महक से धामी भाव विभोर 

कॉर्बेट के पास रिसॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकट

TAGGED: Dehradun Master Plan 2041: MDDA Seeks Public Suggestions for City's Future
Web Editor July 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
उत्तराखंड July 7, 2026
केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला
उत्तराखंड July 7, 2026
नेकॉफ पर शिकंजा, देशभर में ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी
उत्तराखंड July 7, 2026
केतन हत्याकांड में नया मोड़: सगाई के बाद प्रेमी से गुपचुप शादी का दावा
देश-विदेश July 7, 2026

Recent Posts

  • MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
  • केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला
  • नेकॉफ पर शिकंजा, देशभर में ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी
  • केतन हत्याकांड में नया मोड़: सगाई के बाद प्रेमी से गुपचुप शादी का दावा
  • टनकपुर से हजूर साहिब तक सीधी रेल सेवा शुरू, श्रद्धालुओं का लंबा इंतजार खत्म

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,302)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,162)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,650)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,597)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,415)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?