By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
Share
Notification Show More
Latest News
सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड
लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड
सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड

सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर

Web Editor
Last updated: 2026/07/17 at 12:43 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 17 July 2026। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर दून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में संचालित हो रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43 धार्मिक स्थलों से उन्हें हटवाया गया। साथ ही भविष्य में बिना अनुमति अथवा तय मानकों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई। जिन स्थानों पर लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित पाए गए, वहां उन्हें तत्काल हटवाया गया।

पुलिस ने संबंधित संस्थानों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर का संचालन नहीं किया जाए।

अभियान के दौरान लोगों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सार्वजनिक शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गई तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जा सके।

You Might Also Like

लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य

सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत

उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी

नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन

TAGGED: Doon Police Removes Loudspeakers from 43 Religious Places Over Noise Rule Violations
Web Editor July 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड July 17, 2026
लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड July 16, 2026
सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
उत्तराखंड July 16, 2026
उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी
उत्तराखंड July 16, 2026

Recent Posts

  • सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
  • लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
  • सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
  • उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी
  • नवाचार: बिना रोपाई होगी धान की खेती, उत्तराखंड में डीएसआर तकनीक का प्रयोग शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,316)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,177)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,665)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,622)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,429)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?