By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन
Share
Notification Show More
Latest News
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन
उत्तराखंड

सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन

Web Editor
Last updated: 2026/09/03 at 5:12 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Haldwani,03 Septeber 2026। कुमाऊं में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच भाजपा अब संगठन की ताकत और सामाजिक पहुंच को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नौ सितंबर से दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ पूर्व सैनिक सम्मेलन और रुद्रपुर में सिख सम्मेलन प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इन कार्यक्रमों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

नितिन नबीन के दौरे के दौरान प्रदेश संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी की गतिविधियों को लेकर मंथन होने की संभावना है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर तक पहुंच और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी दिशा तय की जा सकती है। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

खरगे की सभा के बाद गरमाया माहौल

हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम ने दोनों दलों के बीच सियासी तल्खी बढ़ा दी थी। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हल्द्वानी दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी इस दौरे के जरिए संगठनात्मक सक्रियता के साथ अपनी राजनीतिक ताकत का संदेश देने की कोशिश कर सकती है।

सामाजिक समीकरण साधने की कवायद

नितिन नबीन के दौरे में प्रस्तावित सम्मेलनों को भाजपा की सामाजिक पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। दस सितंबर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन प्रस्तावित है, जबकि इसके बाद रुद्रपुर में सिख सम्मेलन होगा। पूर्व सैनिकों और सिख समाज के बीच संवाद के जरिए पार्टी इन महत्वपूर्ण सामाजिक वर्गों से अपना संपर्क और मजबूत करने का प्रयास करेगी।

दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठन और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संवाद पर जोर रहेगा। ऐसे में नितिन नबीन का कुमाऊं प्रवास आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भाजपा की रणनीति को दिशा देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला कार्यक्रम भी माना जा रहा है।

You Might Also Like

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी

यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती

रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

TAGGED: Nitin Nabin Kumaon Visit: BJP Sharpens Political Strategy in Haldwani
Web Editor September 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पगडंडियों से मैराथन ट्रैक तक पहुंची भागीरथी, अब ओलंपिक की उड़ान का सपना
Next Article समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड September 11, 2026
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड September 10, 2026
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड September 10, 2026
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड September 10, 2026

Recent Posts

  • कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
  • सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
  • यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,321)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,217)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,744)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,610)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,377)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?