By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत
उत्तराखंड

पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत

Web Editor
Last updated: 2026/09/04 at 5:09 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Chamoli,04 September 2026 । पोखरी ब्लाक की नैल ग्राम पंचायत के सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह जंगल में घास लेने गई देवरानी-जेठानी पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में विमला देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी देवी (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर रेफर किया गया। जहां देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर और लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र नेगी सुबह करीब आठ बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोगा जंगल में घास काट रही थीं। इसी दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। बचने के प्रयास में दोनों चट्टान से नीचे गिर गईं। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी पोखरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों डॉ. सनी चौधरी और डॉ. मोहिनी ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया।

तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी ने बताया कि घायल लक्ष्मी को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सकी। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें भेजा गया। रेंजर कपिल गुसाईं ने बताया कि वनकर्मी घायल के साथ भेजे गए हैं और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है। ग्रामीणों ने भालू के आतंक से निजात और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

TAGGED: Bear Attack in Pokhari: Two Women Killed in Chamoli, Uttarakhand Social Security Pension: Aadhaar Hurdle to Be Removed
Web Editor September 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश
Next Article गुरु की सीख से संवरती हैं पीढ़ियां: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,469)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,701)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,310)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,921)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,742)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?