By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड

धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती

Web Editor
Last updated: 2026/10/24 at 4:40 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Aadi kailash, 24 October 2026। बर्फीली हवाओं, हाड़ कंपाने वाली ठंड और समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर शनिवार को धावकों ने अपने हौसले से हिमालय की कठिन चुनौती का सामना किया। आदि कैलास की पावन धरती ज्योलिंगकांग में आयोजित आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 में देश के 13 राज्यों से पहुंचे धावकों ने प्रतिकूल मौसम के बीच दौड़ लगाकर साहस, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। माइनस सात डिग्री तापमान भी प्रतिभागियों के उत्साह को डिगा नहीं सका। जय महाकाल और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

आयोजन की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे हुई। कड़ाके की ठंड के बीच धावक पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तैयार नजर आए। सुबह 6:30 बजे सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके दस मिनट बाद मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी और आईटीबीपी के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दौड़ शुरू होते ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति और धार्मिक नारों से गूंज उठा।

ऊंचाई और ठंड के बीच शारीरिक क्षमता की परीक्षा

हिमालय की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में आयोजित इस मैराथन में धावकों के सामने केवल दूरी तय करने की चुनौती नहीं थी, बल्कि कम तापमान और ऊंचाई के कारण शरीर पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव से निपटना भी जरूरी था। अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की उपलब्धता कम होने से सांस लेने और शारीरिक क्षमता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में धावकों के लिए अपनी गति, ऊर्जा और सहनशक्ति के बीच संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती रहा। इसके बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया।

 

65 वर्षीय महिपाल सिंह ने भी दिखाई हिम्मत

मैराथन में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 65 वर्षीय महिपाल सिंह सबसे अधिक उम्र के धावक रहे। उनकी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि फिटनेस और मजबूत इच्छाशक्ति के लिए उम्र बाधा नहीं है। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बीच उनकी मौजूदगी अन्य प्रतिभागियों के लिए भी प्रेरणादायक रही।

You Might Also Like

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान

TAGGED: Adi Kailash Ultra Marathon 2.0: Runners Brave -7°C Cold
Web Editor October 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
Next Article केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड October 24, 2026
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड October 24, 2026
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
  • धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,626)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,181)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,778)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,249)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (14,945)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?