By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पूर्व आयकर आयुक्‍त की तलाश में पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पूर्व आयकर आयुक्‍त की तलाश में पुलिस
क्राइम

पूर्व आयकर आयुक्‍त की तलाश में पुलिस

Web Editor
Last updated: 2024/07/14 at 2:24 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी दून में रेडियोएक्टिव डिवाइस मिलने के मामले में पुलिस गहनता से आगे बढ़ रही है। अब प्रकरण में पूर्व चर्चित आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन को भी आरोपी बनाते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले में पहले ही 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने 02 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, राजपुर थाना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में बढ़ोतरी की है। क्योंकि, आरोपित डिवाइस को ऊंचे दाम में बेचकर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाना चाहते थे।

शुक्रवार को पुलिस ने सुमित पाठक निवासी विजयनगर आगरा, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी आधार अपार्टमेंट नगला, न्यू आगरा उत्तर प्रदेश, तबरेज आलम निवासी रिढी ताजपुर थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, सरवर हुसैन निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली, जैद अली निवासी बडोवाली मस्जिद, थाना जहांगीराबाद, भोपाल मध्य प्रदेश और अभिषेक जैन निवासी टाप रेजिडेंसी, थाना करोल, भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करते हुए रेडियोएक्टिव डिवाइस बरामद की थी। आरोपितों को ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी स्थित पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपित तबरेज आलम ने बताया कि 10-11 महीने पहले सहारनपुर निवासी उसके परिचित राशिद उर्फ समीर ने बताया कि उसके पास रेडियोएक्टिव पावर डिवाइस है, जो कि करोड़ों में बिकती है। उसे रुपयों की सख्त जरूरत है, ऐसे में वह उसे सस्ते में बेच रहा है। तबरेज आलम ने यह डिवाइस पांच लाख रुपये में खरीद ली और खरीददार की तलाश में लग गया। वह दिल्ली में जामिया मीलिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ा है। उसे दिल्ली में लव मल्होत्रा नाम का व्यक्ति मिला, जिसने बताया कि उसका एक परिचित सुमित पाठक है, जो ऐसी डिवाइस के बारे में काफी जानकारी रखता है।

इसके बाद लव मल्होत्रा ने तरबेज आलम की मुलाकात सुमित पाठक से करवाई। डिवाइस की खरीद फरोख्त के लिए उन्होंने परिचित सरवर हुसैन को साथ जोड़ा और सुमित पठक ने सौदा पक्का करने और डिवाइस चेक करने के लिए देहरादून बुलाया। डिवाइस की खरीद फरोख्त के बारे में जानकारी एकत्रित करने के बाद पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि डिवाइस का देहरादून कनेक्शन क्या है और इसका प्रयोग किस काम में किया जाना था। इस तरह की डिवाइस का संबंध किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से भी जुड़ा होने का अंदेशा है।

डिवाइस के सौदे में श्वेताभ सुमन की शह का आरोप, इसी फ्लैट का चुनाव क्यों?
आरोपितों ने डिवाइस के सौदे के लिए पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन से उनका फ्लैट किराए पर लिया। पुलिस के मुताबिक श्वेताभ सुमन ने सुमित पाठक को इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह काफी प्रभावशाली व्यक्ति है और उसके घर पर पुलिस नहीं आ सकती। आरोपित तबरेज अपनी कार से डिवाइस लेकर देहरादून पहुंचा। वहीं, सुमित पाठक व उसके परिचित सरवर हुसैन को भी सौदे के लिए बुलाया। सुमित पाठक अपने साथ जैद अली व अभिषेक जैन को लाया। सभी आरोपित सुमित पाठक के साथ डिवाइस खरीदारी में अपना हिस्सा रखना चाहते थे। आरोपित सुमित को उम्मीद थी कि रेडियोएक्टिव मटीरियल को आगे बेचकर उससे करोड़ों का मुनाफा कमा सकते हैं।

  • केमिकल की जांच परमाणु अनुसंधान केंद्र में होगी
    एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डिवाइस में केमिकल की जांच के लिए उसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई भेजा जा रहा है। शनिवार को सभी आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित श्वेताभ सुमन की तलाश चल रही है। हिरासत में लिए गए दो आरोपितों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान यदि किसी अन्य के नाम सामने आते हैं तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Police searching for former Income Tax Commissioner
Web Editor July 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा, जल लेने गोमुख नहीं जा पाएंगे कांवडिए
Next Article देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में हो सकते हैं भारी वर्षा के एक दो दौर, यलो अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड July 26, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,454)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,319)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,820)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,749)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,554)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?