By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद का होगा हेल्थ एनालिसिस
Share
Notification Show More
Latest News
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद का होगा हेल्थ एनालिसिस
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद का होगा हेल्थ एनालिसिस

Web Editor
Last updated: 2024/07/22 at 10:46 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट कलासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगा।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने टाटा ट्रस्ट के समक्ष उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताएं एवं थ्रस्ट एरिया को फोकस करते हुए राज्य में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर तथा उत्तराखण्ड के युवाओं हेतु राज्य की आवश्यकताओं एवं परिस्थिति के अनुसार मुम्बई सहित देश के विभिन्न स्थानों में टाटा ग्रुप के स्किल डेवलपमेंट इन्सटिटयूट में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का आग्रह किया। सीएस रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की विभिन्न क्षेत्रों हेतु योजनाओं की समीक्षा कर गैप एनालाइसिस (Gap Analysis ) किया जाए ताकि टाटा ट्रस्ट द्वारा इस गैप फीलिंग ( Gap Feeling ) के लिए कार्य किया जा सके। उन्होंने टाटा ट्रस्ट द्वारा टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में कार्य किए जाने हेतु सहमति पर निर्देश दिए कि इसके लिए सबसे पहले पर्वतीय जनपदों व ब्लॉक को चिहिन्त किया जाए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद के हेल्थ एनालिसिस (Health Analysis ) की बात कही गई जिसके तहत प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं, बुनियादी चिकित्सा ढांचे, स्टाफ, प्रशिक्षण आदि की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मैंकेंजी के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की Comprehensive Study के भी निर्देश दिए गए। टाटा ट्रस्ट द्वारा राज्य में हेल्थ रिकॉर्ड की डिजिटाइजेशन में सहयोग पर सहमति दी गई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने टाटा ट्रस्ट से राज्य के दूरस्थ स्थानों में रह रही आबादी को आधुनिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर प्राइमरी व सेकेण्डरी हेल्थ केयर सेवाओं की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं व बच्चों को कुपोषण व एनीमिया से बचाने के लिए, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को मजबूत कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, उच्च शिक्षा के बाद महिलाओं की कार्यबल में हिस्सेदारी बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर सीमान्त गांवों से पलायन रोकने हेतु ग्रामीण आजीविका की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि टाटा ट्रस्ट से कौन-कौन से क्षेत्रों में सहायता ली जा सकती हैं, इसकी रिपोर्ट अगली बैठक तक तैयार रखी जाय।

बैठक के दौरान टाटा ट्रस्ट द्वारा राज्य के 13 जिलों की कमजोर सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि वाली 13 टॉपर बालिकाओं को आर्थिक अनुदान की कार्ययोजना की बात कही गई।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, एसडीजी इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है | इस स्थिति को बनाए रखने के लिए, राज्य सरकार का लक्ष्य सभी हितधारकों के साथ सहयोग करना है, जिससे समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, टाटा ट्रस्ट के सीईओ श्री सिद्धार्थ शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं टाटा ट्रस्ट की टीम मौजूद रही।

You Might Also Like

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद

पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन

हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी

ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

TAGGED: Health analysis will be done in every district of Uttarakhand
Web Editor July 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रशासन की अत्‍यधिक बारिश में केदारनाथ धाम की यात्रा टालने की अपील
Next Article सीएम ने किया राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण, कहा नदियों की हो नियमित निगरानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड August 23, 2026
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
  • बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
  • ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,037)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,910)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,314)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,103)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?