By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य खेलों में देहरादून का  दबदबा, मीमांसा नेगी और आदित्य जौहरी ने कब्ज़ाए 2-2 गोल्ड मेडल
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > राज्य खेलों में देहरादून का  दबदबा, मीमांसा नेगी और आदित्य जौहरी ने कब्ज़ाए 2-2 गोल्ड मेडल
स्पोर्ट्स

राज्य खेलों में देहरादून का  दबदबा, मीमांसा नेगी और आदित्य जौहरी ने कब्ज़ाए 2-2 गोल्ड मेडल

Web Editor
Last updated: 2024/09/23 at 10:55 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : राज्य ओलम्पिक खेलों के तीसरे दिन रुद्रपुर में रोलर स्केटिंग की प्रतियोगितायें हुई, जिसमें देहरादून जनपद के खिलाडियों का दबदबा रहा। देहरादून ने 5 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य पदक समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। दूसरे स्थान पर हरिद्वार रहा जिसने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य समेत कुल 6 पदक जीते। देहरादून की मीमांसा नेगी व आदित्य जौहरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक कब्ज़ाए।

रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के तहत रविवार को स्पीड, रोलर हॉकी और इनलाइन फ्रीस्टाइल स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनपदों के 68 खिलाडियों ने भाग लिया। स्पीड इवेंट में वन लेप (शार्ट रेस ) इनलाइन महिला वर्ग में देहरादून की मीमांसा नेगी ने गोल्ड, हरिद्वार की चार्वी बाली ने सिल्वर और देहरादून की अग्रिमा भट्ट ने ब्रोज मेडल, जबकि पुरुष वर्ग में देहरादून के आदित्य जौहरी ने गोल्ड, ऊधमसिंह नगर के गौरांग मिश्रा ने सिल्वर और नैनीताल के शिवम् मेहरा ने ब्रोज मेडल जीता। लॉन्ग डिस्टेंस रेस फिमेल वर्ग में भी देहरादून की मीमांसा नेगी ने गोल्ड, देहरादून की ही अग्रिमा भट्ट ने सिल्वर और हरिद्वार की चार्वी बाली ने ब्रोज मेडल तथा मेल वर्ग में देहरादून के आदित्य जौहरी ने गोल्ड, ऊधम सिंह नगर के गौरांग मिश्रा ने सिल्वर व मंजीत सरकार ने ब्रोज मैडल अपने नाम किया। वन लैप क्वाड शार्ट रेस मेल वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सहजदीप सिंह ने स्वर्ण, देहरादून के मोहम्मद अफान ने रजत व अनमोल सजवान ने कांस्य पदक जीता जबकि लॉन्ग डिस्टेंस रेस में हरिद्वार के दिव्यम चौहान पहले, देहरादून के ईशान चौधरी दूसरे व ऊधमसिंह नगर के सहजदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की दोनों रेस में हरिद्वार की सोनाक्षी चौहान ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा रोलर हॉकी में देहरादून ने गोल्ड व ऊधमसिंह नगर ने सिल्वर मेडल जीता। इनलाइन फ्रीस्टाइल में हरिद्वार के अजय वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सभी सदस्य, सभी जिलों की रोलर स्केटिंग इकाइयां, विशेष रूप से उधम सिंह नगर/देहरादून जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, चेतन चौहान सर, प्रिंसिपल, डीपीएस रुद्रपुर, मुखर्जी निर्वाण पूर्व अध्यक्ष (यूओए), राजीव मेहता (पूर्व अध्यक्ष; इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन), रौनक जैन, अध्यक्ष, उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, नरेश शर्मा सर, महासचिव, रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, चंद्रगुप्त विक्रम सर, मुख्य संरक्षक (यूआरएसए), गौरव गर्ग, निदेशक श्री राम सेंटेन्नियल स्कूल, अनिल रतूड़ी सर, पूर्व डीजीपी, अमित गुप्ता जी, प्रो. कुंदनमाला और अमित ज्वैलर्स, संगीता जी/सुरेंद्र अग्रवाल जी, प्रो. मिन्नू दुपट्टा, तेजस अग्रवाल, प्रो. वीनस गारमेंट्स, प्रो. डॉबी एंटरप्राइज, अध्यक्ष, मण्डी समिति रूद्रपुर का सहयोग एवं अमित गोयल सर, कोषाध्यक्ष (यूआरएसए) और युवा ऊर्जावान कोच अक्षित जौहरी, जतिन भट्ट, सिद्दार्थ जैन, अरविंद गुप्ता, अमित धीमान, राजन, विशाल (विशु) अभय, यति गुप्ता, शांतनु मांगलिक, सरोज, बबीता, हर्षिता नयाल, सुमित्रा, अंजू गुप्ता, गुलाब चौधरी, आदि ऑफिसियल उपस्थित रहे।

रोलर स्केटिंग की जिलेवार पदक सूची

देहरादून – 10 पदक
गोल्ड -5
सिल्वर -3
ब्रॉन्ज – 2

हरिद्वार- कुल 6 पदक
गोल्ड – 4
सिल्वर -1
ब्रॉन्ज -1

ऊधमसिंह नगर- कुल 6 पदक
गोल्ड – 1
सिल्वर -3
ब्रॉन्ज – 2

नैनीताल- कुल 1 पदक
गोल्ड – 0
सिल्वर -0
ब्रॉन्ज -1

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: Dehradun's dominance in state games, Mimansa Negi and Aditya Johri won 2-2 gold medals
Web Editor September 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी से पहचान छिपाकर की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म
Next Article एसजीआरआर के शिक्षक और छात्र शुरु कर सकेंगे स्टार्टअप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?