By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआरयू में हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत की धूम
Share
Notification Show More
Latest News
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड
केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड
Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआरयू में हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत की धूम
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत की धूम

Web Editor
Last updated: 2024/10/09 at 1:34 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को कल्चरल वीक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली- कुमाऊंनी लोक गीत संगीत से सुरों की महफिल में चार चांद लगा दिए। छात्रा अनामिका राज द्वारा द्रापदी चीर हरण के मंचन की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रस्तुति को देखकर भाव विभोर हो गए। गुरुवार देर शाम को एसजीआरआरयू के प्रांगण में नवरंग डांडिया 2.0 की महफिल सजेगी। विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं और फेकल्टी सदस्य नवरंग डांडिया कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे।

बुधवार को एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रा अनुष्का ने मां काली के रूप का दर्शन प्रस्तुत किया। नवरात्र के अवसर पर मां काली की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रणव एण्ड ग्रुप ने पंजाबी गीत तू नी बोलदी रकाने तेरा यार बोलदा गीत पर जोरदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूल आॅफ नर्सिंग की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से उत्तर पूर्वी राज्यों की लोक संस्कृति की छठा बिखेरी।

स्कूल आॅफ पैरामैडिकल की साक्षी शर्मा की सोलो प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग साइंसेज़ के आर्यन डोगरा ने बालीवुड गीतों को गुनगुनाकर युवा धड़कनों को और तेज़ कर दिया। स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज़ की अनामिका राज और स्कूल आॅफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ के ऋषभ जंगवान की प्रस्तुतियों को भी खूब वाहवाही मिली।

मोनू रोहिला एण्ड ग्रुप ने परंपरागत मराठी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रा अनु शर्मा ने हरियाणवी गीत ठाके टोकरी मैं मटक मटक चालूंगी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। ज्योत्सना एण्ड ग्रुप ने राजस्थनी गीत रंगीलों माहरो ढोलना गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल आॅफ योगिक साइंसेज़ की रूचि गुसाईं ने गढ़वाली कुमाउनी गीतों फयूंलडिया त्वे देखी क ओदी यू मन मा, हे मधू गीतों पर पर नृत्य प्रस्तुत कर पहाड़ की संस्कृति की झलक पेश की।

कार्यक्रम में आयुष डोभाल और यूयुत्सा बत्र्थवाल ने मंच संचालन किया। एनसीसी और स्टूडेंट काउंसिल के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। डाॅ दीपक सोम, डाॅ नवीन गौरव और डाॅ कंचन जोशी निर्णायक मण्डल में शामिल रहे। कार्यक्रम में कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन डाॅ बलवीर कौर, कल्चरल कमेटी की सदस्य सचिव ईशा शर्मा, डाॅ प्रिया पाण्डे, डाॅ अनुजा रोहिला, डाॅ बिजेन्द्र गुसाईं सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, फेकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी

Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग

शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड

Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज

TAGGED: Haryanvi, Punjabi and Garhwali-Kumaoni music is popular in SGRRU, Rajasthani
Web Editor October 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बर्तन में थूक कर चाय पिला रहे दो युवक, घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल
Next Article सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड November 1, 2026
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड November 1, 2026
केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड November 1, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड October 31, 2026

Recent Posts

  • बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
  • Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
  • शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (18,298)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (17,802)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (17,427)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (16,719)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (16,479)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?