By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश पूरी तरह
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश पूरी तरह
स्पोर्ट्स

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश पूरी तरह

Web Editor
Last updated: 2024/10/10 at 6:44 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में अगले वर्ष 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। 18 दिन चलने वाले इन खेलों में भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (आइओए) द्वारा स्वीकृत 34 खेलों के अलावा अन्य खेलों को भी शामिल करने की तैयारी है। कई खेल संघों ने इसके लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है कि ऐसे में कुल खेलों की संख्या 45 से अधिक हो सकती है। गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों में 43 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश सरकार ने शुरुआत में आइओए द्वारा स्वीकृत 34 खेलों के साथ ही तीन स्थानीय खेल यानी कराटे, मलखंब और योगासन का चयन किया। खेलों के आयोजन के लिए सात स्थानों देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर व गुलरभोज का चयन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाक्सिंग प्रतियोगिता को पिथौरागढ़ में कराने का सुझाव दिया। इस क्रम में पिथौरागढ़ में बाक्सिंग रिंग बनकर लगभग तैयार हो चुका है।

अब तक 15 से अधिक ऐसे खेल संघ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, जिनके खेल भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन ने 34 खेलों की सूची में शामिल नहीं किए हैं। इन संघों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन खेलों को भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल कराने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि राज्य अपने स्तर से इन खेलों का चयन कर आइओए से अनुमति ले सकता है। ऐेसे में माना जा रहा है कि उत्तराखंड में 45 से अधिक खेलों का आयोजन हो सकता है। गोवा राष्ट्रीय खेलों में भी नौ खेल बाद में शामिल किए गए थे।

खेलों के लिए है 250 करोड़ का प्रविधान

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को 250 करोड़ रुपये का प्रविधान बजट में किया है, जिससे खिलाडिय़ों व टीमों के साथ आने वाले स्टाफ व खेलों के आयोजन में सहयोग देने वालों के रहने, खाने व उनके परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार ने केंद्र से खेलों के आयोजन के लिए 450 करोड़ रुपये की भी मांग की है।

‘उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तिथि की घोषित हो गई है। यह हर उत्तराखंडी और उत्तराखंडी खिलाड़ी के लिए गर्व का क्षण है। निश्चित रूप से हम खेल के इस आयोजन की मेजबानी को बेहतरीन कर के दिखाएंगे। उत्तराखंड में होने वाले ये खेल ऐतिहासिक होंगे। ये खेल उत्तराखंड के खिलाडिय़ों के लिए स्वर्णिम अवसर साबित होंगे।

-रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड।

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: Sports Minister Rekha Arya said, the state is fully prepared for organizing national games
Web Editor October 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जब रतन टाटा ने बताया कैसे टूट गया था उनका सपना
Next Article ग्रामीण मोटर मार्गों के खरखाव के लिए स्‍पष्‍ट मानदंड बनाने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,278)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,140)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,635)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,558)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?