By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 12 लाख और रजत पदक विजेता को मिलेंगे आठ लाख
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 12 लाख और रजत पदक विजेता को मिलेंगे आठ लाख
स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 12 लाख और रजत पदक विजेता को मिलेंगे आठ लाख

Web Editor
Last updated: 2024/10/22 at 1:18 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को सरकार निर्धारित से दोगुना धनराशि देगी। स्वर्ण पदक विजेता को 12 लाख, रजत पदक विजेता को आठ लाख और कांस्य पदक विजेताओं को छह लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव खेल विभाग ने शासन को भेज दिया है। साथ ही राज्य खेलों में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर 26 अक्टूबर से शुरू कराने का भी निर्णय लिया गया है।

Contents
26 अक्टूबर से होंगे प्रशिक्षण कैंपविदेशी प्रशिक्षिकों को भी प्रशिक्षण के लिए लेने की अनुमतिअभी 38 खेलों को कराने पर ही जोरराष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश भर में निकाली जाएगी मशाल रैली

सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों के संबंध में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि राज्य खेलों में खिलाड़ी और बेहतर करने को पे्रेरित हों, इसके लिए राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को अभी तक निर्धारित राशि से दोगुना राशि दी जाएगी।

इस समय राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले को छह लाख, रजत पदक जीतने वाले को चार लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन लाख रुपये दिए जाने का प्रविधान है। इस राशि को बढ़ाने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।बैठक में अध्यक्ष उत्तराखंड ओलिंपिक संघ महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा व निदेशक खेल प्रशांत आर्या समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

26 अक्टूबर से होंगे प्रशिक्षण कैंप

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 25 अक्टूबर को भारतीय ओलिंपिक संघ की बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद 26 अक्टूबर से प्रदेश में प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में हाल ही में हुए राज्य खेलों में पहले तीन स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को पहले चरण में 25 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में राज्य की अन्य बेहतर खेल प्रतिभाओं और दूसरे राज्यों में खेलने वाले खिलाडिय़ों को मौका दिया जाए। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को राज्य की टीम में चुना जाएगा। संबंधित ओलिंपिक संघ इन खिलाडिय़ों का चयन करेंगे।

विदेशी प्रशिक्षिकों को भी प्रशिक्षण के लिए लेने की अनुमति

खेल मंत्री आर्या ने बताया कि विभाग ने खेल संघों को कहा है कि बेहतर परिणाम लाने के लिए खिलाडिय़ों को आवश्यकता के अनुसार भारतीय अथवा विदेशी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया जाए। खेल संघ अच्छे प्रशिक्षकों का चयन करें, खेल विभाग उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही खिलाडिय़ों के रहने व खाने का खर्च भी विभाग वहन करेगा।

अभी 38 खेलों को कराने पर ही जोर

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य 38 वें राष्ट्रीय खेलों में 38 खेल कराने का है। इसमें 34 खेल भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा चिह्नित किए जाएंगे। चार खेल राज्य सरकार तय करेगी। इन चार में से दो खेल यानी मलखंब और योग का चयन कर लिया गया है। शेष दो खेल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद चयनित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश भर में निकाली जाएगी मशाल रैली

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों का कार्यक्रम मिलने के बाद पूरे प्रदेश में मशाल रैली निकाली जाएगी। यह उन स्थानों से होकर गुजरेगी, जहां-जहां इन खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: In the National Games, the gold medal winner will get Rs 12 lakh and the silver medal winner will get Rs 8 lakh
Web Editor October 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्‍यमंत्री ने की सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा
Next Article पाैड़ी के बीरोंखाल में पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड June 23, 2026
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026

Recent Posts

  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
  • उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,282)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,145)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,637)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,565)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,398)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?