By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सतर्कता विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्त विशेषज्ञों की टीम गठित होगी
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सतर्कता विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्त विशेषज्ञों की टीम गठित होगी
उत्तराखंड

सतर्कता विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्त विशेषज्ञों की टीम गठित होगी

Web Editor
Last updated: 2024/10/28 at 8:30 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष लोक प्रशासन को पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए “सतर्कता जागरूकता सप्ताह“ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य यह सप्ताह मनाया जा रहा है, उसकी पूर्ति के लिए सभी पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।“सतर्कता जन-जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर“ जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने और लोक-प्रशासन को पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने के लिए सभी को सत्य, ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान में ऐसे अधिकारियों को भी शामिल किया जाए जिन्हें इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक और नैतिक रूप से भी देश समृद्ध हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में शुरु की गई ई-गवर्नेस की पहल ने सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। नोटबंदी, जीएसटी और डीबीटी प्रणाली से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की दिशा में कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टोलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार में जो भी दोषी पाये गये हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की गई है।

निदेशक सतर्कता श्री वी. मुरूगेशन ने जानकारी दी कि 2022 में टोल-फ्री नम्बर 1064 भी जारी होने के बाद इस पर 7800 शिकायतें दर्ज की गई। सतर्कता विभाग ने पिछले “3 वर्षों में 66 ट्रैप किये हैं। 75 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अमित सिन्हा, श्री ए.पी अंशुमन, पुलिस अधीक्षक सतर्कता श्रीमती रेनू लोहनी एवं सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू

दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे

पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

होली के रंगों में रंगे सीएम

उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 

TAGGED: a team of surveillance, technical and finance experts will be formed., To make the Vigilance Department more effective
Web Editor October 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकतंत्र को जीवित रखने का साधन है पत्रकारिता
Next Article मिसिंग लिंक फण्ड से पूरी की जाएंगी अधूरी योजनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड March 1, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम
  • उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,015)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,920)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,406)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,275)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,204)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?