By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा बदमाश,एसएसपी ने दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा बदमाश,एसएसपी ने दी चेतावनी
क्राइम

हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा बदमाश,एसएसपी ने दी चेतावनी

Web Editor
Last updated: 2024/11/07 at 7:17 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। दो महीने पहले पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में वनकर्मियों पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहा मुख्य अभियुक्त गदरपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। बाइक से भागने की कोशिश में घिरे अभियुक्त ने पुलिस पर दो फायर किए थे। पुलिस की ओर से जवाबी फायर में पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया। मामले में पुलिस अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Contents
एक्टिव मोड पर थीं टीमेंएसएसपी को देख हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा

छह सितंबर को पीपलपड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों के साथ वनकर्मियों की मुठभेड़ हो गई थी। तस्करों की ओर से हुई फायरिंग में रेंजर रूप नारायण गौतम सहित चार वनकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने रेंजर की तहरीर पर बाजपुर के हरिपुरा हरसान निवासी संगत उर्फ संगी, गुरमीत उर्फ गेजी, केलाखेड़ा के थापानगला निवासी कुलदीप, संदीप, केलाखेड़ा के ग्राम मड़ैया हट्टू निवासी सर्वजीत उर्फ सब्बी सहित अज्ञात पर केस दर्ज किया था।

नौ सितंबर को पुलिस ने नामजद तस्कर गुरमीत सिंह उर्फ गेजी और 12 सितंबर को सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संगी को छोड़कर आठ अन्य अभियुक्तों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। मंगलवार को गदरपुर पुलिस ने फायरिंग मामले में फरार स्वर्ण सिंह उर्फ सोनू निवासी मडियाहट्टू केलाखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने एसओजी और गदरपुर थाना पुलिस को मुख्य अभियुक्त संगी को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए थे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम गदरपुर क्षेत्र में बेरिया अंडर बाइपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। अचानक बाइक सवार पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक भाग निकला। इस पर पुलिस फोर्स को अलर्ट कर उसकी घेराबंदी की गई। आरोपी इस पर वह मोतियापुर-दिनेशपुर की ओर भागा। इस दौरान पुलिस टीम भी पीछा करते हुए पहुंची तो संगी खेत में पेड़ के पीछे छिप गया।

इसके बाद उसने फिर से पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। उसकी पहचान वनकर्मियों पर फायरिंग के मुख्य आरोपी संगत उर्फ संगी के रूप में हुई थी। उसे इलाज के लिए सीएचसी गदरपुर ले जाया गया था और प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

एक्टिव मोड पर थीं टीमें

पुलिस ने संगी सहित चार लोगों के गदरपुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम सक्रिय हुई तो पुलिस ने स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। संगी और अन्य तस्करों के क्षेत्र में होने की जानकारी के बाद पुलिस एक्टिव मोड में थी। खुद एसपी सिटी मनोज कत्याल दिनेशपुर थाने में डेरा डाले थे। जैसे ही बाइक सवार की ओर से फायरिंग की सूचना वायरलेस सेट पर फ्लैश हुई तो एसएसपी ने आसपास की टीम को मौके पर भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि एसओजी के साथ ही दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसपी सिटी के अलावा एसपी काशीपुर अभय सिंह भी वहां पहुंच गए थे। बताया कि बदमाश की ओर से हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए थे।

एसएसपी को देख हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा

पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में वनकर्मियों को ललकारते हुए फायरिंग करने वाला शातिर तस्कर संगत उर्फ संगी के तेवर मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ठंडे पड़ गए। स्ट्रेचर पर लेटे संगी से एसएसपी पूछताछ करने पहुंचे तो वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। उसने गलती होने और माफ करने की गुहार लगाई। एसएसपी ने बताया कि उसकी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: SSP warned, The miscreant kept pleading with folded hands
Web Editor November 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईएएस के साथ सचिवालय में मारपीट, एसएसपी को दी शिकायत
Next Article चील के छत्ते में चोंच मारने से मधुमक्खियां हुईं आक्रामक, पूर्व सैनिक की मौत, दो गंभीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड March 1, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम
  • उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,015)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,920)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,406)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,275)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,204)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?