By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गर्भवतियों में एनीमिया दूर करने को T3 रणनीति टेस्ट, ट्रीट, टॉक का अनुपालन करें अधिकारी
Share
Notification Show More
Latest News
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > गर्भवतियों में एनीमिया दूर करने को T3 रणनीति टेस्ट, ट्रीट, टॉक का अनुपालन करें अधिकारी
स्वास्थ्य

गर्भवतियों में एनीमिया दूर करने को T3 रणनीति टेस्ट, ट्रीट, टॉक का अनुपालन करें अधिकारी

Web Editor
Last updated: 2024/12/31 at 2:57 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून  : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड की मिशन निदेशक श्रीमती स्वाति एस भदौरिया द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की स्वास्थ्य ईकाइयों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा जिला चिकित्सालय रूद्रपुर के अन्तर्गत सभी वार्डों, एस.एन.सी.यू., लेबररुम, इमरजेंसी, मैमोग्राफी, रेडियोलॉजी, डी.आई.पी.एच.एल. लैब, नि:शुल्क जॉच योजना, टैली-रेडियोलॉजी तथा ओ.पी.डी. कक्षों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर का निरीक्षण कर वहां संचालित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें अवगत कराया गया कि प्रत्येक माह लगभग 700 से अधिक डायलिसिस किए जा रहें है। अत्यधिक डायलिसिस होने के कारण मरीजों को परेशानी आ रही है जिस हेतु मिशन निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की जनपद के अन्य चिकित्सा इकाइयों में भी डायलिसिस सेंटर स्थापित करने हेतु प्रस्ताव मिशन कार्यालय को भेजें।

स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, एनएचएम द्वारा जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत शौचालय का भी निरीक्षण किया गया, इसके उपरान्त उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य, क्रिटिकल केयर ब्लाक का निरिक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये इसके पश्चात मिशन निदेशक द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा की गयी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएचएम के अंतर्गत रिक्त पदों को आचार सहिंता के पश्चात शीघ्र भरा जाए।

समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की गंभीर समस्या को हल करने के लिए T3 रणनीति – टेस्ट, ट्रीट, टॉक के कार्यान्वयन पर मिशन निदेशक ने जोर दिया। उन्होंने कहा की टी-3 रणनीति एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार और परामर्श को प्राथमिकता देती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि, एनीमिया जांच और उपचार स्थलों पर आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, गंभीर एनीमिया के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को सभी आवश्यक संसाधनों से लैस किया जाए, आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार कर उस पर सख्त अनुपालन और निगरानी की जाए।

साथ ही मिशन निदेशक द्वारा जनपद में संचालित कार्यक्रम जननी सुरक्षा योजना, आशा डी.बी.टी., फैमली प्लानिंग, एन.सी.डी., क्वालिटी से सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा निर्देश दिया गया कि आशाओं से सम्बन्धित समस्त प्रोत्साहन भत्ता एवं लाभार्थीयों को मिलने वाला डी.बी.टी. ससमय भुगतान किया जाये।

मिशन निदेशक द्वारा जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला क्षय केंद्र के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली एवं स्टेट ड्रग स्टोर में टी.बी. के दवाईयों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। जिसमें वर्तमान में समस्त दवाईयां उपलब्ध पाई गयी। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में भी टीबी की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु ससमय उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाए। इसके पश्चात मिशन निदेशक द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुटकी देवरिया का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

भ्रमण में डॉ मनोज कुमार शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर, डॉ हरेन्द्र मलिक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजेश आर्या जिला क्षय रोग अधिकारी, श्री हिमान्शु मुस्यनी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री डी.एस. भण्डारी जिला लेखा प्रबंधक, श्री चॉद मियाँ डी.डी.एम. आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

वाण में ताले में बंद सेहत की उम्मीदें 

TAGGED: Officials should follow T3 strategy Test, Talk to eliminate anemia in pregnant women Sear, Treat
Web Editor December 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान सडकों को खोलने के उचित प्रबंध किए जाएं : सीएम
Next Article भुगतान कर राज्‍य अतिथि गृहों में भी ठहर सकेंगे पर्यटक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,887)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,243)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?