By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/09/13 at 4:38 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Dehradun, 13 September 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के भविष्य की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों का ज्ञान केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और विकास की उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलना चाहिए। भारत दर्शन जैसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
रविवार को कीर्तिनगर विकासखंड के स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के 10वें संस्करण के तहत देश भ्रमण पर जाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यात्रा की तैयारियों और उनके अनुभवों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से कहा कि भ्रमण के दौरान वे केवल दर्शक बनकर न रहें, बल्कि प्रत्येक स्थान के इतिहास, संस्कृति, शिक्षा, तकनीक और विकास मॉडल को समझने का प्रयास करें। वहां से मिलने वाली सीख को अपने जीवन में उतारने के साथ ही विद्यालय लौटकर अपने साथियों से अनुभव साझा करें। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान बनाए रखने की सीख दी।
धामी ने कहा कि उत्तराखंड सतत विकास के क्षेत्र में पहाड़ी राज्यों में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनसे अन्य राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भारत दर्शन योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को देश के महत्वपूर्ण शैक्षिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के साथ बड़े संस्थानों को देखने-समझने का अवसर मिल रहा है। योजना के 10 वर्ष पूरे होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है और बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने का उत्साह पैदा हुआ है। कई विद्यार्थी अब 96 प्रतिशत तक अंक हासिल कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, कुलपति प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अंचला खण्डेवाल, प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर राकेश मोहन मैठाणी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स
16 सितंबर को रवाना होंगे 68 मेधावी
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के 10वें संस्करण में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी छात्र-छात्राएं और शिक्षक 16 सितंबर को भारत भ्रमण के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों के साथ प्रमुख संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम में कनकलता, आयुष, प्रियांशु और राघव केंतुरा को उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया। मंच संचालन मिस्टी रावत ने किया।
बाक्स
दृढ़ संकल्प के सामने हर बाधा छोटी
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इतिहास बनाने वाले लोगों ने सामान्य से असामान्य बनने के लिए ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ निरंतर प्रयास किया। दृढ़ संकल्प और ईमानदार मेहनत के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और उत्तराखंड को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

You Might Also Like

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

Web Editor September 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
Next Article स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized October 15, 2026
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड October 13, 2026
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड October 13, 2026

Recent Posts

  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
  • ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
  • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,191)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (12,431)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (11,789)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (11,365)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (11,216)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?