By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
Share
Notification Show More
Latest News
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड
चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड
पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड

स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट

Web Editor
Last updated: 2026/09/13 at 4:54 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Tehri, 13 September 2026। टिहरी के पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार में अब पढ़ाई सिर्फ ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं है। डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट टीवी के जरिए कक्षा में ज्ञान की नई दुनिया आकार ले रही है। शिक्षक कठिन विषयों को तस्वीरों, वीडियो और डिजिटल सामग्री के माध्यम से समझाते हैं, जिससे बच्चे विषयों को सुनने के साथ देखकर और गतिविधियों के जरिए सीख रहे हैं। तकनीक के इस इस्तेमाल ने सरकारी स्कूल की कक्षाओं को अधिक रोचक और बच्चों के अनुकूल बना दिया है।

विद्यालय में 59 बालिकाओं और 55 बालकों समेत कुल 114 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छह शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में जुटे हैं। तीन कक्षाओं में स्मार्ट टीवी की सुविधा उपलब्ध है, जबकि डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विषयों को दृश्य और गतिविधि आधारित तरीके से समझाया जाता है। इससे गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों को बच्चों के स्तर के अनुरूप सरल बनाने में मदद मिल रही है।

Contents
Tehri, 13 September 2026। टिहरी के पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार में अब पढ़ाई सिर्फ ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं है। डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट टीवी के जरिए कक्षा में ज्ञान की नई दुनिया आकार ले रही है। शिक्षक कठिन विषयों को तस्वीरों, वीडियो और डिजिटल सामग्री के माध्यम से समझाते हैं, जिससे बच्चे विषयों को सुनने के साथ देखकर और गतिविधियों के जरिए सीख रहे हैं। तकनीक के इस इस्तेमाल ने सरकारी स्कूल की कक्षाओं को अधिक रोचक और बच्चों के अनुकूल बना दिया है।जादू के पिटारे से समझ रहे गणित-विज्ञानखेल, योग और बैंड से बढ़ रहा आत्मविश्वास

विद्यालय ने स्वच्छता और सुविधाओं के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार मिलने के साथ जनपद स्तर पर विद्यालय को दो बार सम्मानित किया जा चुका है। आरओ से शुद्ध पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी उपकरण बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं।

हर माह अभिभावक बैठक के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और गतिविधियों को लेकर संवाद किया जाता है। विद्यालय के विद्यार्थियों का समय-समय पर जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन भी होता रहा है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला ने बताया कि बाला योजना के तहत विद्यालयों में पेंटिंग, सौंदर्यीकरण और बालानुकूल फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानाचार्य मोर सिंह असवाल ने कहा कि विद्यालय का प्रयास बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ ऐसा वातावरण देना है, जहां वे खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

जादू के पिटारे से समझ रहे गणित-विज्ञान

विद्यालय में छह कंप्यूटर और एक लैपटॉप उपलब्ध हैं। पुस्तकालय कॉर्नर के जरिए बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित की जा रही है। ‘जादू का पिटारा’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से गणित और विज्ञान को खेल-खेल में समझाने का प्रयास किया जाता है।

खेल, योग और बैंड से बढ़ रहा आत्मविश्वास

पढ़ाई के साथ बच्चों की शारीरिक और रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच मिल रहा है। योग, खेल, स्कूल बैंड और सांस्कृतिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होती हैं। विद्यालय के आठ बच्चे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास भी विकसित हो रहा है।

You Might Also Like

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा

पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी

शरीर की हरकत से बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिलेगी मदद

TAGGED: Dhungidhar School Smart Class: Digital Board Transforms Learning
Web Editor September 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
Next Article अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड September 13, 2026
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड September 13, 2026
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड September 13, 2026
चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
उत्तराखंड September 12, 2026

Recent Posts

  • अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
  • स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
  • युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
  • चीन सीमा का संपर्क जोड़ने वाला बेली ब्रिज सैलाब में बहा, सीमांत गांवों का धारचूला से संपर्क टूटा
  • पहाड़ों में जाम से राहत की तैयारी, 10 जिलों में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,364)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,252)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,801)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,658)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,411)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?