By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
Share
Notification Show More
Latest News
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

Web Editor
Last updated: 2026/09/13 at 4:59 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 13 September 2026। देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान अब अयोध्या में भी नजर आएगी। अयोध्याधाम में करीब 67.83 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह को प्रदेश की परंपरा और प्राकृतिक विरासत की झलक देने वाले स्वरूप में विकसित किया जाएगा। भवन की वास्तुकला में पारंपरिक पहाड़ी शैली को प्रमुखता दी जाएगी, जबकि इसके अलग-अलग हिस्सों में उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों की थीम दिखाई देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग परियोजना को आगे बढ़ा रहा है। प्रस्तावित अतिथि गृह को केवल ठहरने की सुविधा के रूप में विकसित करने के बजाय उत्तराखंड की पहचान को प्रदर्शित करने वाले प्रमुख केंद्र के तौर पर तैयार करने की योजना है। भवन के विभिन्न तलों पर ओम पर्वत, ग्लेशियर, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और पंचाचूली जैसी थीम आधारित आंतरिक सज्जा प्रस्तावित है। इससे अयोध्या आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर उत्तराखंड की प्रकृति, संस्कृति और स्थापत्य की झलक मिल सकेगी।

परियोजना की मूल योजना में शामिल बारात घर को हटाकर भवन को राज्य अतिथि गृह की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का जोर भवन की उपयोगिता के साथ डिजाइन, गुणवत्ता और लागत में संतुलन बनाए रखने पर है।

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परियोजनाओं में गुणवत्ता, उपयोगिता, लागत संतुलन और भविष्य की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का अतिथि गृह उत्तराखंड की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

रुद्रपुर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आधुनिक मंच

उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रुद्रपुर के मोदी मैदान में भी इंडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। इसकी संशोधित लागत 23.32 करोड़ रुपये तय की गई है। इंडोर परिसर में जिम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन की सुविधा होगी, जबकि आउटडोर परिसर में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, पिकलबॉल और टेनिस के लिए मैदान प्रस्तावित हैं।

परिसर में करीब एक किलोमीटर लंबा साइकिलिंग रूट और ट्रैक पाथ के साथ टॉयलेट व चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। लागत में संतुलन के लिए बाउंड्रीवाल के स्थान पर लोहे की ग्रिल लगाने का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि यह परिसर युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच देगा।

You Might Also Like

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

TAGGED: Uttarakhand Guest House in Ayodhya: ₹67.83 Crore Project
Web Editor September 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
Next Article प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized October 15, 2026
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड October 13, 2026
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड October 13, 2026

Recent Posts

  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
  • ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
  • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,195)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (12,443)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (11,795)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (11,373)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (11,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?