By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ
स्पोर्ट्स

मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2025/02/11 at 10:48 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के इस नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस मलखंभ प्रतियोगिता में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है। इस आयोजन से न केवल हमारे खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत हुआ है। इसी क्रम में चकरपुर के इस स्टेडियम को 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त किया गया है, जो हमारे युवाओं को विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाडियों ने अब तक 19 स्वर्ण पदकों के साथ पहली बार 81 मेडल लाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कपिल पोखरिया , वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता विवेक पांडे,रजत पदक विजेता अमन, फुटबॉल में रजत पदक विजेता अजय बिष्ट व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता अमन जोशी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में हमारे पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के प्रयास भी किए हैं। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योग और मलखंभ जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है, ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कई खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंभ की हमारी इस प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे।

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ डी के सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अनेक खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद थे।

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: Chief Minister Dhami inaugurated the National Malkhamb Competition
Web Editor February 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटरशेड यात्रा: महाराज
Next Article प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड April 19, 2026
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
  • फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
  • मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,116)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,006)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,508)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,384)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,292)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?