By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली में लेंगी प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > करियर > रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली में लेंगी प्रशिक्षण
करियर

रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली में लेंगी प्रशिक्षण

Web Editor
Last updated: 2025/03/07 at 6:44 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकासखंडों की महिलाओं को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। इस दल को केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं का यह दल 7 मार्च से 10 मार्च तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली प्रशिक्षण लेगा।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। दिल्ली से लौटने के बाद ये महिलाएं अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रशिक्षण देंगी, जिससे वे भी नए कौशल सीखकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मिशन से महिलाओं को न केवल रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि वे अपनी आजीविका को भी सुदृढ़ कर सकेंगी। यह कदम उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।‘‘
प्रशिक्षण के बाद, महिलाएं अपने-अपने गांवों में अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करेंगी, जिससे वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।
इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार द्वारा इस तरह के प्रयासों से महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि समाज में उनकी भूमिका भी और अधिक सशक्त होगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।
दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए जाने वाली महिलाओं ने इस अवसर पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीक और कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार और समाज की प्रगति में योगदान दे सकेंगी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का सहित समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

You Might Also Like

UPSC ; सेल्फ स्टडी से अनुज ने पाया मुकाम,  मिली 69वीं रैंक

भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा

सैयम बालियान बने भारतीय सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

मसूरी–चकराता में बर्फबारी के आकर्षण में उमड़ी भीड़, सड़कों पर थमी रफ्तार

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

TAGGED: Delhi, Rural women of Rudraprayag will take training at Indian Agricultural Research Institute
Web Editor March 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सडक दुर्घटनाओं में आई 30 प्रतिशत की कमी
Next Article चमोली में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, दादी पोते की मौत, तीन गंभीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?