By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने दिए चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड
तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने दिए चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिए चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2025/05/07 at 11:50 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून  :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम किये जाएं। उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करने के बाद, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं, सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसमें लाखों तीर्थयात्री प्रतिभाग कर रहे हैं, इसलिए यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठान हैं, इन संस्थानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखी जाए। अस्पतालों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट रखा जाए। सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध किया जाय। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा दल और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को भी सही सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए, साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि जन सामान्य के पास हर तरह से सही और प्रमाणित सूचनाएं ही पहुंचे, ताकि वो अफवाह से दूर रह सकें। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए, कार्मिकों के अवकाश मंजूर न किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शासन – प्रशासन हर तरह से मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री वीके सुमन शामिल हुए।

You Might Also Like

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव

गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत

तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया

TAGGED: Chief Minister gave instructions to increase security of Chardham Yatra and national establishments
Web Editor May 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article char dham : शादी के लिए दुनिया भर से त्रिजुगीनारायण पहुंच रहे जोड़े, इस साल अब तक 500 से अधिक शादियां हुईं
Next Article सीएम से मिले दून के मेयर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड July 29, 2026
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड July 29, 2026
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड July 29, 2026

Recent Posts

  • महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
  • तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
  • तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,595)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,449)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,944)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,871)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,683)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?