By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: char dham yatra : केदारनाथ यात्रा को सुगम बना रहे पीआरडी जवान
Share
Notification Show More
Latest News
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > char dham yatra : केदारनाथ यात्रा को सुगम बना रहे पीआरडी जवान
उत्तराखंड

char dham yatra : केदारनाथ यात्रा को सुगम बना रहे पीआरडी जवान

Web Editor
Last updated: 2025/05/25 at 7:57 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

पीआरडी जवानों को मिलने लगी आधुनिक सुविधाएं, उनकी सेहत रखा जा रहा विशेष ध्यान, हर जवान का 20 लाख रुपए का बीमा

रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में दिन- रात खुद को झोंक कर रखने वाले कार्मिकों की हर सुविधा का ध्यान शासन- प्रशासन रख रहा है। खास तौर पर आर्थिक रूप से कम सक्षम स्थानीय लोग जो अमूमन पीआरडी के माध्यम से यात्रा मैनेजमेंट में अपना सहयोग देते हैं उन्हें हर सुविधा के साथ अच्छी खुराक उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं उनकी सेहत पर मौसम का असर न पड़े इसके लिए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े एवं जूते भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हर प्राथमिक सुविधा प्रशासन की ओर से उपलब्ध होने से एक ओर इन जवानों की जेब का भार कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर विपरीत परिस्थित में अपनी ड्यूटी करने में भी इन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही।

जेब पर भार न पड़े इसके लिए प्रशासन ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि पीआरडी के माध्यम से यात्रा मैनेजमेंट में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा अक्षर कम सक्षम होते हैं। उनकी जेब पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े इसके लिए प्रशासन की ओर से इन जवानों को निशुल्क हर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है। जवानों को लिबर्टी कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैकिंग जूते, मौजे, मफलर, टोपी और रेन कोट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं सोने के लिए नए गद्दे, रजाई और कंबल भी दिए गए हैं। खुराक का विशेष ध्यान रखते हुए, हर 15 दिनों में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भेजी गई मांग के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला राशन भी प्रशासन की ओर से ही दिया जा रहा है। उधर जिला प्रोबेशन अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सेक्टर में तैनात सभी जवानों का 20 लाख रुपए का बीमा भी प्रशासन की ओर से कराया गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू के लिए अच्छे स्ट्रेचर, नाइट विजन के लिए एलईडी एवं फोकस लाइट से लेकर उच्च गुणवत्ता वाली रस्सी, स्टिक एवं फर्स्ट एड किट जवानों को उपलब्ध कराई गई है।

हर मोर्चे पर फ्रंट लाइन में खड़े दिखते हैं पीआरडी जवान

श्री केदारनाथ धाम यात्रा सबसे कठिन धार्मिक यात्रा होने के साथ जनपद के सैकड़ों लोगों के रोजगार और आजीविका का जरिया भी है। देश दुनिया से बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से चलती रहे इसके लिए जनपद के युवा विशेष भूमिका निभाते हैं। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से यात्रा मार्ग पर हर वर्ष जनपद के 300 युवा यात्रा मैनेजमेंट में 24 घंटे तैनात रहते हैं। मैनेजमेंट में स्थानीय निवासी होने के चलते केदारघाटी और यात्रा मार्ग पर ये हर मोर्चे पर फ्रंट लाइन में खड़े दिखते हैं। म्यूल टास्क फोर्स (घोड़े खच्चरों के संचालन को मॉनिटर एवं सुव्यवस्थित बनाने वाली पीआरडी जवानों की टुकड़ी), यात्रा मैनेजमेंट फोर्स एवं डीडीआरएफ (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स) के अलावा मंदिर समिति, पर्यटन विभाग, परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ये जवान मुस्तैदी से काम करते हैं। इन सभी विभागों के अलावा पीआरडी जवान पुलिस विभाग के भी मुख्य सहयोगी होते हैं, जरूरत के हिसाब से 120 से लेकर 150 युवा पुलिस विभाग के साथ ड्यूटी करते हैं।

You Might Also Like

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

TAGGED: Char Dham Yatra: PRD jawans are making Kedarnath Yatra easier
Web Editor May 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंंड के पर्वतीय क्षेत्र में महज 10 फीसद भूमि ही सिंचित
Next Article उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक से प्रशासन अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड February 27, 2026
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
  • नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,003)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,909)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,394)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,264)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,198)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?