By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

Web Editor
Last updated: 2026/09/25 at 4:50 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 25 September 2026। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटन सीजन 2025-26 के दौरान जंगल सफारी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। 15 नवंबर 2025 से 15 जून 2026 तक कॉर्बेट में देश-विदेश से 2,50,597 पर्यटक पहुंचे। इकोटूरिज्म गतिविधियों से इस अवधि में 24 करोड़ 62 लाख 33 हजार 155 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान कुल 65,390 सफल बुकिंग दर्ज की गईं।

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्यटन सीजन के आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पूरे सीजन में सुचारु रहा। साइबर सुरक्षा के तहत पोर्टल पर करीब 25 करोड़ साइबर हमलों को रोकने का दावा किया गया।

 

आंकड़ों के अनुसार जंगल सफारी के लिए 50,395 परमिट जारी हुए, जिनके माध्यम से 2,11,360 पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण किया। नाइट स्टे के लिए 5,590 बुकिंग में 14,040 पर्यटक पहुंचे, जबकि कैंटर सफारी की 9,405 बुकिंग के जरिए 25,197 पर्यटकों ने सफारी की। कुल पर्यटकों में 2,40,646 भारतीय और 9,951 विदेशी शामिल रहे।

 

राजस्व में भी सफारी की हिस्सेदारी सर्वाधिक 67.2 प्रतिशत रही। नाइट स्टे से 18.2 और कैंटर से 14.6 प्रतिशत राजस्व मिला। नाइट स्टे में ढिकाला जोन की हिस्सेदारी 68.56 प्रतिशत, जबकि सफारी में झिरना जोन की हिस्सेदारी 31.51 प्रतिशत रही।

 

रामनगर की अर्थव्यवस्था को मिला पर्यटन का सहारा

 

कॉर्बेट पर्यटन से रामनगर में होटल, गाइड, ड्राइवर, दुकानदार और स्थानीय परिवहन कारोबार को भी गति मिली। राष्ट्रीय बुकिंग में रामनगर से सफारी के 22,364 परमिट, नाइट स्टे की 1,510 और कैंटर की 1,374 बुकिंग हुईं। प्रशासन के अनुसार पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आय के अवसर बढ़े।

बाक्स | पिछले वित्त वर्ष में चार लाख से अधिक पर्यटक

वित्त वर्ष 2025-26 में कॉर्बेट नेशनल पार्क में चार लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे। इनमें 3,89,997 भारतीय और 10,949 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। इससे करीब 27 करोड़ 75 लाख 28 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

TAGGED: Corbett Jungle Safari Attracts 2.11 Lakh Tourists in 2025-26
Web Editor September 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
Next Article तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,509)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,771)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,344)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,981)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,794)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?