By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रही बढती आबादी : डॉ. बीकेएस संजय
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग जिले में सडक अथवा नदी किनारे शराब पीने वालों पर शिकंजा, “ऑपरेशन लगाम” के तहत  सघन चेकिंग
क्राइम
टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर कराई लैंडिंग
उत्तराखंड
देर रात उत्तरकाशी में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत , एक घायल
क्राइम
किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं :  कृषि मंत्री 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रही बढती आबादी : डॉ. बीकेएस संजय
उत्तराखंड

पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रही बढती आबादी : डॉ. बीकेएस संजय

Web Editor
Last updated: 2025/06/05 at 1:20 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून  :  प्रगति के साथ उद्देश्य, विकास के साथ हरित, विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन विषय पर एक संवाद का आयोजन द पायनियर, देहरादून के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तराखंड के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापवृद्धि केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक संकट हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने वनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जो इन प्रभावों को कम करने में सहायक हैं और सतत विकास पर एक महत्वपूर्ण संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बी.के.एस. संजय ने कहा कि अत्यधिक जनसंख्या हमारे सभी समस्याओं की जड़ है। उन्होंने इसका एक सूत्र साझा किया “यदि 1 को 1 से अधिक संख्या से विभाजित किया जाए, तो भागफल सदैव 1 से कम ही आता है। यह हमारे संसाधनों पर भी लागू होता है। यह संदेश सभी हितधारकों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने दो संतान का नियम अपनाने का सुझाव दिया, एक पुत्र और एक पुत्री। इससे जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ लिंगानुपात भी बना रहेगा। इससे आवास और रोजगार का बोझ भी कम होगा, क्योंकि माता-पिता के पास जो घर और नौकरी है, उसे उनके बच्चे साझा कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से न्यूनतमवाद अपनाने की अपील की एवं केवल उतना ही उपभोग करें जितनी आवश्यकता हो। जैसे हम एक जीवनसाथी से संतुष्ट रहते हैं, वैसे ही एक घर, एक नौकरी, एक कार, एक बैंक खाता, एक मोबाइल फोन से भी संतुष्ट रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग ऐसा कर सकते हैं। यदि हम इस सोच को अपनाएं, तो यह सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा।
डॉ. दुर्गेश पंत, महानिदेशक यूकॉस्ट, ने उत्तराखंड की पर्यावरणीय और ऐतिहासिक दृष्टि से रणनीतिक महत्ता को रेखांकित किया। श्री बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीए, ने प्राकृतिक संसाधनों को अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की जिम्मेदारी को सरकार, नागरिक समाज और प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी बताया। श्री सौरभ तिवारी, निदेशक बीआईएस, देहरादून ने जीवन के हर क्षेत्र में मानकों की महत्ता को उजागर किया। मानवविज्ञानी और लेखक डॉ. लोकेश ओहरी ने साइकिल ट्रैक और पैदल यात्रियों के लिए अनुकूल आधारभूत संरचनाएं बनाने जैसी पहलों की मांग की। श्री अनूप नौटियाल, संस्थापक एसडीसी फाउंडेशन, ने उत्तराखंड में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और इसके पर्यावरणीय परिणामों को लेकर चिंता जताई। इस संवाद कार्यक्रम में राज्य भर के प्रमुख विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों, शिक्षाविदों, जागरूक नागरिकों और छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम ने विकास और पर्यावरण संरक्षण की तात्कालिक आवश्यकता के बीच संतुलन बनाने हेतु सहयोगात्मक संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर कराई लैंडिंग

किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं :  कृषि मंत्री 

अब भ्रष्टाचार नहीं, जवाबदेही तय होगी : सीएम

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही : सीएम 

TAGGED: Increasing population is affecting the ecosystem: Dr. BKS Sanjay
Web Editor June 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ
Next Article माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले पर्वतारोही रोहित को सीएम ने किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
उत्तराखंड June 7, 2025
रुद्रप्रयाग जिले में सडक अथवा नदी किनारे शराब पीने वालों पर शिकंजा, “ऑपरेशन लगाम” के तहत  सघन चेकिंग
क्राइम June 7, 2025
टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर कराई लैंडिंग
उत्तराखंड June 7, 2025
देर रात उत्तरकाशी में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत , एक घायल
क्राइम June 7, 2025

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
  • रुद्रप्रयाग जिले में सडक अथवा नदी किनारे शराब पीने वालों पर शिकंजा, “ऑपरेशन लगाम” के तहत  सघन चेकिंग
  • टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर कराई लैंडिंग
  • देर रात उत्तरकाशी में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत , एक घायल
  • किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं :  कृषि मंत्री 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,552)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,505)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,005)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,804)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,722)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?